WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Election : गृहमंत्री अमित शाह 9 नवंबर को आएंगे जमशेदपुर, पोटका में चुनावी जनसभा के साथ जमशेदपुर के दो विधानसभा में करेंगे भव्य रोड शो

SHARE:

भाजपा ने शुरु की तैयारी, कार्यक्रम के निमित्त प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने ली बैठक

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में भाजपा का चुनाव प्रचार तेज गति से आगे बढ़ रहा है। जमशेदपुर में भाजपा की चुनाव प्रचार को धार देने और विजयी संकल्प को पूर्ण करने के उद्देश्य से पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह आगामी 9 नवंबर (शनिवार) को जमशेदपुर आएंगे। जहां वे पोटका विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही पश्चिम और पुर्वी विधानसभा में भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से उनके भव्य रोड शो की तैयारी की जा रही है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गृहमंत्री अमित शाह के जनसभा और रोड शो की व्यापक तैयारी को लेकर बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक साकची में सम्पन्न हुई।

जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, छतीसगढ़ के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, छतीसगढ़ की विधायक भावना बोहरा, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, पश्चिम विस के प्रवासी आलोक चन्द्र ठाकुर, आशुतोष राय समेत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं मोर्चा जिलाध्यक्षगण शामिल हुए। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह की रोड शो की सफलता और भव्यता को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई।

प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने जमशेदपुर पश्चिम और पूर्वी विधानसभा में होने वाले रोड शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक जनभागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह जुबिली पार्क गोलचक्कर से रोड शो की शुरुआत करेंगे जो भालूबासा गोलचक्कर पहुंचकर समाप्त होगी। इसके लिए पार्टी के वरीय नेताओं के साथ प्रस्तवित सड़क मार्ग का जायजा लिया गया है। उन्होंने मंडल अध्यक्ष एवं वरीय नेताओं से बूथ स्तर एवं आम जनता को अधिक से अधिक जोड़ने का आह्वान किया गया ताकि शहरवासी इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बन सकें। आदित्य साहू ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह का कोल्हान की धरती से विशेष लगाव रहा है। कई मौकों पर उन्होंने जमशेदपुर एवं कोल्हान की जनता से संवाद किया है।

समाजिक संगठन एवं विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ता करेंगे रोड शो में अमित शाह का स्वागत: गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो के दौरान विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों के सदस्य और विभिन्न मंडलों के भाजपा कार्यकर्ता पूरे मार्ग में जगह-जगह उनका स्वागत करेंगे। इसके लिए जगह-जगह स्वागत मंच बनाए जाएंगे, जहाँ सामाजिक संगठन के लोग, कार्यकर्ता और आम नागरिक अमित शाह का स्वागत करेंगे। रोड शो के पूरे मार्ग में सजावट की तैयारी की जा रही है।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीरज सिंह, राजन सिंह, डॉ राजीव, मनोज सिंह, कल्याणी शरण, अनिल सिंह, जिला पदाधिकारी में संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, विजय तिवारी, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, प्रेम झा, अखिल सिंह, बिनोद सिंह कौस्तव रॉय, अमित सिंह, उज्जवल सिंह, किशोर ओजा, मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार, मुचिराम बाउरी, मंजीत सिंह, सागर राय, नीलू मछुआ, बिनोद राय, फातिमा शाहीन, प्रशांत पोद्दार, आनंद शर्मा, दीपक पॉल, अमित मिश्रा, हन्नु जैन, पवन सिंह, रविन्द्र सिसोदिया, भीम सिंह, संजय तिवारी, सुरेश शर्मा, बजरंगी पांडेय, धर्मेंद्र प्रसाद, काजू शांडिल, बिनानंद सिरका, तन्मय झा व अन्य मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर