WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Guru Nanak Jayanti In GIRIDIH : सतगुरु नानक प्रगट्या, मिटी धुंध जग चानण होआ…, देखें – Video

SHARE:

श्री गुरु नानक देव जी के 555 वें प्रकाश पर्व को लेकर गिरिडीह में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

गिरीडीह से डिंपल सिंह.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सिखों के प्रथम गुरू श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 555वें प्रकाश दिहाड़े (प्रकाश उत्सव) को लेकर गुरुवार को सिख समाज द्वारा गिरिडीह में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। स्टेशन रोड मुख्य गुरुद्वारा से शुरू होकर निकली यह शोभा यात्रा शहर के बड़ा चौक, कालीबाड़ी चौक कचहरी चौक, मकतपुर होते हुए पुनः मुख्य गुरुद्वारे में जाकर समाप्त हुई।

इसे लेकर शोभा यात्रा को भरपूर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वहीं गुरु महाराज की पालकी को भी काफी आकर्षक ढंग से फूलों से सजाया गया था।

इस शोभा यात्रा के आगे आगे पंज प्यारे अपनी परंपरागत वेशभूषा में चल रहे थे। इसके उपरांत निशान साहब लिए हाथ में सिख श्रद्धालु चल रहे थे तथा उनके पीछे पालकी साहब तथा पीछे महिलाओं का कीर्तन जत्था चल रहा था, जो बराबर पूरे शोभा यात्रा के दौरान शब्द कीर्तन कर रहा था।

इसे लेकर पूरा माहौल भक्ति मय हो गया। वहीं जहां जहां से यह शोभा यात्रा गुजर रही थी। उसके आगे आगे सिख महिला श्रद्धालुओं द्वारा रास्ते को साफ किया जा रहा था। वहीं इस दौरान गतका पार्टी द्वारा बेहतरीन तथा हैरतअंगेज गतका प्रदर्शन किया गया, जो संगत में जोश भर रहे थे।

इस मौके पर गुरु सिंह सभा गिरिडीह के प्रधान डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया ने बताया कि प्रकाश पर्व को लेकर एक हफ्ता पूर्व से ही कार्यक्रम किया जा रहे है, जिसमें श्री अखंड पाठ, प्रभात फेरी का आयोजन किया गया था तथा आज यह शोभा यात्रा निकाली गई है तथा कल गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार का आयोजन है तथा इसके उपरांत लंगर का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने तमाम गिरिडीह वासियो को गुरु नानक देव जी की जन्मदिन की बधाइयां दी। तथा लोगों को गुरुद्वारा आकर आने का निमंत्रण दिया।

इस पूरे इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरु सिंह सभा गिरिडीह के सचिव नरेंद्र सिंह शम्मी, डॉ अमरजीत सिंह सलूजा, चरणजीत सिंह सलूजा, त्रिलोचन सिंह सलूजा, परमजीत सिंह दुआ, सरदार देवेंद्र सिंह, सरदार भूपेंद्र सिंह दुआ, सरदार गुरभेज सिंह कालरा, सरदार अजेंद्र सिंह चावला आदि मेम्बर का सराहनीय सहयोग रहा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर