Jamshedpur : प्रकाश पर्व में शामिल हुई पूर्वी की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू, कीर्तन दरबार में मत्था टेक कर लिया आशीर्वाद

SHARE:

शहरवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में सिख धर्म के प्रथम गुरु और संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी की 555वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित प्रकाश पर्व में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू शामिल हुई। उन्होंने कीर्तन दरबार में मत्था टेक कर गुरु का आशीर्वाद लिया और शहरवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की प्रार्थना की। पूर्णिमा साहू ने प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सिख समाज का त्याग, सेवा और समर्पण अनुकरणीय है। नगर कीर्तन में शामिल होकर सौभाग्य और हर्ष का अनुभव कर रही हूँ। गुरु नानक देव जी का जीवन न केवल सिख समुदाय के लिए बल्कि संपूर्ण भारतवर्ष के लिए प्रेरणादायी और अनुकरणीय है। कहा कि सिख समाज का इतिहास बहुत ही गौरवशाली और समृद्ध है। वहीं, उन्होंने नगर कीर्तन में भाग लेकर सेवा कार्य भी किया। इस दौरान सिख समाज की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें