Jamshedpur : पूर्वी विधानसभा महिला मोर्चा ने पूर्णिमा साहू का किया भव्य अभिनंदन, ने जताया आभार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बागुननगर स्थित आशीर्वाद मंडप में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा महिला मोर्चा द्वारा विधायक पूर्णिमा साहू के शपथ ग्रहण करने के पश्चात रविवार को अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक पूर्णिमा साहू के साथ पूर्व प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलू मछुआ, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रभा देवी समेत कई प्रमुख महिलाओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस दौरान जमशेदपुर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलू मछुआ, झारखंड प्रदेश की पूर्व मंत्री और कोल्हान संगठन संयोजक रीता मिश्रा, प्रदेश महिला मोर्चा कार्य समिति सदस्य प्रभा देवी, जमशेदपुर प्रमंडलीय पूर्व विश्व सूत्री सदस्य प्रमिला साहू, महिला मोर्चा की पूर्व महामंत्री ममता कपूर, ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रीता शर्मा, जिला कार्य समिति सदस्य सुशीला देवी, बिरसानगर से वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्णा देवी, बर्मा माइंस मंडल से सीता देवी और शांति देवी को भी अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने अभिनंदन एवं स्वागत हेतु सभी महिला कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष लक्ष्मी मिर्धा ने किया। विषय प्रवेश जिला महिला मोर्चा कार्यालय प्रभारी भारती कुमारी ने कराया और स्वागत भाषण जिला महिला मोर्चा की आईटी सेल प्रमुख मीरा सिंह ने दिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रानी ठाकुर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष सीमा जयसवाल, जिला आईटी सेल से ममता सिंह और सभी मंडल अध्यक्षों व उनकी टीम ने विधायक का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर