Breaking News
Sajjan Kumar Death Case : ਸੱਜਣ ਕੁਮਾਰ ਦੀ ਮੌਤ ‘ਤੇ ਸਰਨਾ ਦਾ ਤਿੱਖਾ ਹਮਲਾ – ਦੋਸ਼ੀ ਤਾਂ ਮਰ ਗਿਆ, ਪਰ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦਾ ‘ਨਸਲਕੁਸ਼ੀ ਵਿਰੋਧੀ ਕਾਨੂੰਨ’ ਵਾਲਾ ਸਵਾਲ ਅਜੇ ਵੀ ਜ਼ਿੰਦਾ Delhi : ਅਮਰਨਾਥ ਲਈ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦਾ ਕਵਚ, ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਲਈ ਦਰਵਾਜ਼ੇ ਬੰਦ—ਕੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਵੀ ਧਰਮ ਹੁੰਦੇ ਹਨ?—ਭਾਈ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੀਰਜੀ Germany : ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ 21 ਅਗਸਤ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੀ ਪੂਰਨ ਹਮਾਇਤ Tihar Jail : ਸੱਜਣ ਕੁਮਾਰ ਦੀ ਜੇਲ੍ਹ ਅੰਦਰ ਹੋਈ ਮੌਤ – ਸਿੱਖ ਪੰਥ ਦਾ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਅਫ਼ਸੋਸ—1984 ਦੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਪੰਥਕ ਸਜ਼ਾ ਨਾ ਦੇ ਸਕਣਾ Saraikela Court : 4 करोड़ गबन केस में आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज Jamshedpur : आलू गोदाम बना फ्लाई ऐश का ठिकाना? भू-माफियाओं पर गंभीर आरोप, नाले से बस्तियों तक पहुंचा प्रदूषण
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद में आजसू ने हल्ला बोला, सरकार को बताया भ्रष्ट

SHARE:

जमशेदपुर।

आजसू का गुरुवार दोपहर 1 बजे जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय पर एक दिवसीय धरना और प्रदर्शन हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत जुगसलाई स्थित आजसू कार्यालय से जुलूस की शक्ल से हुई और स्वर्गीय बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इसके बाद जुलूस के रूप में सभी आंदोलनकारी जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए. कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू पार्टी के जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष तनवीर आलम उर्फ राजू ने की, जबकि संचालन संजय करुआ ने किया. वहीं धन्यवाद ज्ञापन स्वरूप मल्लिक ने किया.

कार्यक्रम में बतौर अतिथि पार्टी के मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने बताया की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग राज्य की स्थापना की, जिस तरह आजसू ने अपने खून पसीनो से और बलिदान आंदोलन के लिए शहीद हुए और जब अलग राज्य की स्थापना हुई तो राज्य के गरीब शोषित और वंचित आदिवासी मूलवासी लोगो का समुचित विकास होगा, लेकिन दुर्भाग्य है इस राज्य का, क्योंकि इस राज्य का जब भी समृद्धशाली और विकास की गति देने का प्रयास किया गया, तो ये बाप बेटों की सरकार ने उस आंदोलन को लूटने और बेचने का कार्य करते रहे और आंदोलन करने वाले लोग जेल में डाल दिए गए. अब इन्हें गद्दी से उतारने तक आंदोलन जारी रहेगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बाप बेटों की सरकार मिलकर खूब बढ़ा रही है भ्रष्टाचार: कन्हैया सिंह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा की आजसू पार्टी ने जब से भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत की. सत्ता पक्ष के नेताओं और खास कर दलाली प्रथा करने वाले झामुमो वादी नेताओं के कान खड़े होने लगे है. क्षेत्र की मूलभूत सुविधा वैसे ही खड़ी है, लेकिन नेतागण मालामाल होने लगे है. जुगसलाई नगर परिषद के पदाधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त है और इसको बढ़ावा इस राज्य के बाप बेटो की सरकार ने दिया है, क्योंकि झामुमो के विधायक मंत्री दलाली प्रथा का बढ़ावा दे रहे है कमीशनखोरी से युवा वर्ग खासकर दलित शोषित वंचित लोग जिन्हे मूलभूत सुविधा नहीं मिल पाता है. उनकी समस्या जस की तस वैसे का वैसे ही रहता है.

सत्ताधारी दल ने पूरे कोल्हान को राजनीतिक समाजिक और आर्थिक गुलाम बना दिया है : प्रो मौर्या

अन्य वक्ताओं में जिला प्रभारी सह केंद्रीय सचिव प्रो. रवि शंकर मौर्या ने कहा की व्यपारियो से स्थानीय विधायक और उसके मुखिया होल्डिंग टैक्स में बेतहाशा वृद्धि कर लोगों का खून चूस रहे हैं. यहां के लोगों का नक्शा विचलन के नाम पर अवैध उगाही कर रहे है. बरसात में डेंगू और मलेरिया के नाम लाखो के रूप का एड लगाया जाता है, लेकिन क्षेत्र में एक फॉगिंग मशीन की व्यवस्था नहीं हुआ है. लोगों का शोषण करने का नया कृतिमान स्थापित किया हुआ है. स्थानीय लोग शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है. बिजली विभाग में भी व्याप्त भ्रष्टाचार बढ़ा हुआ है. ऐसा कृत्य कार सताधारी दल ने पूरे कोल्हान को राजनीतिक समाजिक और आर्थिक गुलाम बना दिया है, इसलिए आजसू पार्टी आपको जगाने आई है आप इस भ्रष्ट नेताओ और पदाधिकारियों को सबक सिखाने के लिए जागरूक हों और इनका माकूल जवाब देने को तैयार रहे.

कार्यक्रम में ये भी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमलेश दुबे, अरूप मल्लिक, अप्पू तिवारी, संतोष सिंह, ललन झा, शैलेंद्र सिन्हा, हेमंत पाठक, चंद्रेश्वर पांडेय, मंजू राज, संगीता कुमारी, रानी देवी, तश्वर खान, समीर खान, प्रतीक सराफ, अमित मदने, सरफराज खान, सविनय सिंह, राजेश महतो, सोनू भाटिया, स्वरूप मल्लिक, मनोज मुखी, अजय सिंह, मृत्युंजय सिंह, सुधीर ठाकुर, अभय सिंह, लक्ष्मी देवी, संजय कुमार सिंह, राहुल पिल्ले, ओमप्रकाश बनर्जी, विभाष राय, रणवीर सिंह, अंकित सिंह समेत अन्य मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर