WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : राजा मंदिर के पुजारी चंद्रिका पंडित के घर हुई डकैती मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह के राजधनवार थाना क्षेत्र के धनवार बाजार स्थित राजा मंदिर के पुजारी चंद्रिका पंडित के घर हुई डकैती मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनमें जमशेदपुर के रहने वाले रोहित कुमार शर्मा उर्फ़ टूटू विश्वकर्मा और आकाश मिश्रा शामिल हैं. इन दोनों अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, एक देसी कट्टा, तीन जिंदा गोली, दो मोबाइल फोन और चार हजार रूपये नगद बरामद किया है. उक्ताशय की जानकारी गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी. घटना के बाबत बताया गया कि 31 दिसंबर की रात को धनवार के राजा मंदिर के पुजारी चंद्रिका पंडित के घर अचानक आधा दर्जन से अधिक अपराधी डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए घर में घुसे और 1 घंटे तक जमकर उत्पाद मचाते हुए डकैती की घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे.

इसे भी पढ़ें : New Delhi : आखरी टेस्ट में बुमराह करेंगे कप्तानी, रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट से बाहर

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसी दौरान ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई और ग्रामीणों ने खदेड़ कर दो अपराधियों को पकड़ा और दोनों की जमकर धुनाई की. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों अपराधियों को अपने हिरासत में ले लिया. घटना के बाद पूरे धनवार में लोगों के बीच दहशत का माहौल था. घटना के बाद गिरिडीह के एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद को इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने का निर्देश दिया और एक टीम का गठन किया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 11 जनवरी से 27 फरवरी तक प्रखंड स्तर पर लगेगा दिव्यांगता शिविर

टीम में एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के अलावे जमुआ अंचल के इंस्पेक्टर रोहित कुमार महतो, धनवार थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल, जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार, हीरोड़डीह थाना प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल, पुअनि रविंद्र कुमार, सअनि अशोक मंडल और तकनीकी शाखा के जोधन महतो को शामिल किया गया. टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों ने जब दोनों अपराधियों से कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने घटना में शामिल होने की अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हुए अन्य साथियों के भी नाम बताया, जिसके बाद पुलिस की टीम फरार चल रहे है अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर