Giridih : पंचायत सचिवालय में पशु पालन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर

गिरिडीह जिला के ग्राम पंचायत पिहरा पश्चिमी के पंचायत सचिवालय में जिला गव्य विकास पदाधिकारी ने एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया. इस प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को पशुओं से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई. महिलाओं को बताया गया कि अपने-अपने घरों में गाय पालते हैं तो उनकी सेवा उचित रूप से करें एवं उनका स्वास्थ्य का उचित ख्याल रखें. इसमें आपको विभाग की ओर से सहयोग किया जाएगा. इस मौके पर गाय की विभिन्न नस्लों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. वहीं इनकी नस्लों की पहचान करने, उनके बीमारियों का पता करने, उनके विभिन्न लक्षणों की जानकारी रखना सभी पशुपालकों को जरूरी है. कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई. इसके अलावा पशुओं के गर्भाधान, रख-रखाव, बीमारियों की जानकारी एवं पशुओं के रखने का स्थान की विस्तृत जानकारी दी गई.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नेताजी सुभाष मैदान के सौंदर्यीकरण को लेकर बंग बंधु समाज ने जमशेदपुर अक्षेस को सौंपा ज्ञापन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर बताया गया कि गाय-भैंस को हमेशा स्वच्छ पानी, चारा एवं उचित दवा दें. अधिक दूध प्राप्त करने के लिए किस प्रकार से गाय या भैंस की सेवा करने की आवश्यकता है. बीमारियों के लक्षणों का पता करना आवश्यक है. प्रशिक्षण में सहयोग कर रहे ग्राम पंचायत पिहरा पश्चिमी के मुखिया अमित कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के कारण पंचायत की महिलाएं पशु पालन का कार्य करती हैं लेकिन इनकी सेवा एवं उचित इलाज नहीं कर पाती हैं. इसलिए जिला गव्य विकास पदाधिकारी से आग्रह कर एक प्रशिक्षण आयोजित करने का आग्रह किया गया. जिला पदाधिकारी ने पंचायत के लिए जो समय दिया इसके लिए पूरे पंचायत की ओर से आभार प्रकट किया. इस मौके पर मुखिया अमित कुमार ने महिलाओं से आग्रह किया कि अपने पशुओं का देखभाल एवं पशुओं के बीमारियों से बचाव के लिए प्रशिक्षण अयोजित किया गया है जिससे आप सभी अपने-अपने पशुओं का उचित देखभाल कर सकें. समय-समय पर आपको विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand : रांची में ATS व स्पेशल सेल ने अलकायदा के संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार

प्रशिक्षण में उपस्थित किसान सलाहकार संदीप यादव ने किसानों को कृषि से संबंधित विभिन्न जानकारी दिया एवं किसान समूह निर्माण करने हेतु प्रेरित किया. प्रशिक्षण हेतु गिरीडीह जिला के जिला गव्य विकास पदाधिकारी दीपेंद्र सिंह, सहयोगी शुभम उपस्थित हुए. साथ ही मौके पर पंचायत के उपमुखिया संदीप कुमार गुप्ता, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अरबिंद गुप्ता, रविन्द्र प्रसाद, सुकेश कुमार, रंजीत कुमार, अशोक यादव, राजेश यादव, योगेंद्र कुमार यादव, मीना देवी, लीलावती देवी, मुन्नी देवी, रुबिता देवी, रूबी देवी, रंभा देवी, मुंद्रिका देवी, इंदू देवी एवं सैकड़ो महिलाओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर