WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : मुखिया के पति को धमकी देने वाले दो नक्सल आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

  • बिहार के सिद्धू कोड़ा दस्ते का है सदस्य

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी प्रखंड के गुनियाथर पंचायत के मुखिया पति सफदर अली अहमद के घर पर नक्सल पर्चा छोड़ने वाले एवं उसे कॉल पर धमकी देने वाले दो नक्सल आरोपियों को झारखंड एवं बिहार के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित कर गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने बताया कि 12 दिसंबर को मुखिया के पति के घर पर नक्सल पर्चा छोड़ा गया था. इसके साथ ही अगले दिन उसे फोन पर धमकी देते हुए लेवी की मांग की गयी थी. इस मामले में आवेदक के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उनके निर्देश के बाद एक टीम का गठन किया गया जिसमें एएसपी, खोरीमहुआ एसडीपीओ, भेलवाघाटी थाना प्रभारी एवं गुनियाथर ओपी प्रभारी शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : Saraikela Murder : चांडिल में स्टूडियो संचालक की गोली मारकर हत्या

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस मामले में गठित टीम द्वारा झारखंड और बिहार के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर बिहार के बटिया थाना क्षेत्र के बुढ़ियालापर निवासी अनवर अंसारी एवं बुद्धन मुर्मू को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान धमकी देने के लिए प्रयोग किए गए मोबाइल फोन को भी जब्त किया गया है. साथ ही उन्होंने बताया कि दोनों गिरफ्तार नक्सल आरोपी बिहार के सिद्धू कोड़ा के दस्ते के सदस्य थे और उनके विरुद्ध चरकापत्थर थाना में पहले भी कांड दर्ज है और गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है. इसके साथ ही विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत भी प्राथमिकी दर्ज है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर