WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Adityapur : समाजसेवी अनंग प्रधान की पांचवीं पुण्य तिथि मनाई गई

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

आदित्यपुर के समाजसेवी एवं अखिल भारतीय गौड़ महासंघ के संस्थापक सह पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अनंग प्रधान की पांचवीं पुण्य तिथि आदित्यपुर 2 स्थित एलआईजी पार्क में श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस मौके पर श्रद्धांजलि सह प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया. सभा को संबोधन करते हुए सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय अनंग प्रधान द्वारा किए गए समाज हित के कार्यों को याद कर समाज सेवा से जुड़ने के संकल्प को मजबूत किया. मौके पर उनके परिवार के सदस्य संजीव प्रधान एवं राजीव प्रधान उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Giridih : गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने समाहरणालय सभागार में की बैठक

Gambhir Car Associate Motion Ads

सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी एवं राजद की महासचिव शारदा देवी ने कहा कि स्वर्गीय प्रधान ने अपने कृत्यों से समाज के लिए कई यादगार हितों का कार्य किया. आज आवश्यकता है कि उनके एकजुट समाज के सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लें. मौके पर उपस्थित बृंदावन से आए भागवत कथा बाचक महाराज पवन कृष्ण गौतम ने कहा सद्गुण और सदाचार कृत्य से ही पुण्यात्मा का निर्माण होता है. समाज हितों के बारे में सोचना और उसकी सेवा ही भगवत्व प्राप्ति का मार्ग है. श्रद्धांजलि सभा को सर्व एनके तनेजा, सतीश शर्मा, दुर्गाराम बैठा, पूर्व पार्षद पाण्डी मुखी, खिरोड़ सरदार, फुलेश्वर साह इत्यादि ने संबोधित किया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान को लेकर डीसी ने की बैठक

हमारा पेड़ हमारा पर्यावरण के सदस्यों द्वारा उपलब्ध कराए गए पौधे का रोपण भी स्वर्गीय अनंग प्रधान की स्मृति में महाराज पवन कृष्ण गौतम एवं स्थानीय लोगों के करकमलों से लगा कर पर्यावरण बचाने के संकल्प को मजबूत किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से महाराज पवन कृष्ण गौतम, समाज सेवी श्रीमती शारदा देवी, पूर्व पार्षद पाण्डी मुखी, खिरोड़ सरदार, सतीश शर्मा, एन के तनेजा, दुर्गा राम बैठा, फुलेश्वर साह, रविशंकर शर्मा, अरुण सिंह, संजय सिंह, संजीव प्रधान, राजीव प्रधान, राम प्रधान, ओमप्रकाश चौरसिया, रामानंद शर्मा, छोटे नारायण शर्मा, एसके मुखर्जी, विजय पंडित, तपन कुमार मठिया, प्रदीप मठ, डीके चक्रबर्ती समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर