WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर बड़ी संख्या में पूरे जिला से शामिल होंगे लोग

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बुधवार को शहीद कामरेड महेंद्र सिंह शहादत दिवस को लेकर न्यू पुलिस लाइन के बगल में कोलीमरांग में चुन्नू अंसारी, नासिर अंसारी, सुरेश तुरी, हबीब, मंजूर, सलीम, सलाउद्दीन, गुलजार, मंजूर, इमईमान, मासूम, लाटो, सिराज, अन्नू, दिलशाद, साकिर, जाकिर, बसीर, रंजन, तौफीक की उपस्थिति में हुई बैठक. इस मौके पर दर्जनों माले के केडर 16 जनवरी को शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह की शहादत दिवस में भाग लेने के लिए मोटरसाइकिल से बगोदर के लिए निकलेंगे. वहीं असंगठित मजदूर संगठन के कन्हाई पाण्डेय, नवीन पांडे आदि की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में फैक्ट्री एरिया से बगोदर निकलेंगे, जबकि श्री रामपुर से सनातन साहू की अगुवाई में नौशाद और एकराम की अगुवाई में दर्जनों बगोदर कुच करेंगे. इधर जिला कमिटी सदस्य प्रीति भास्कर, निशांत भास्कर की अगुवाई में दर्जनों महिला बगोदर कूच करेंगे. मोटर कामगार यूनियन से भी दर्जनों बगोदर जाएंगे. गिरिडीह विधान सभा से दर्जनों क्षेत्र से बगोदर कुच करेंगे. वहीं गांडेय से मेहताब अली मिर्जा, मुर्मू और शंकर पांडे की अगुवाई में दर्जनों बगोदर जाएंगे.

इसे भी पढ़ें : Adityapur : समाजसेवी अनंग प्रधान की पांचवीं पुण्य तिथि मनाई गई

Gambhir Car Associate Motion Ads

इसे लेकर माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने कहा कि शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह एक क्रांतिकारी नेता थे तथा दबे कुचले की आवाज थे. वे हमेशा मजदूर, किसान, छात्र के लिए हुंकार भरते थे. यह बात उस समय के सत्ता धारियों को खल गई थी  तथा वे उनकी आंखों की किरकिरी बन गए थे. कॉमरेड महेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई. वह शहीद हुए आज लगभग दो दशक बीत जाने के बाद भी शहीद कॉमरेड जनता के अरमानों में और खेतों और खलिहानों में आज भी जिंदा हैं. आज भले वो नहीं हैं किंतु उनके पद चिन्हों पर आज हजारों नेतृत्व कारी चल रहे हैं. चुनाव में जनता के साथ खड़ा रहने वाले को भले जनता भूलती है किंतु हम माले वाले सिर्फ चुनावी पार्टी नहीं हैं. आज भी किसी को हक की आवाज चाहिए तो सिर्फ और सिर्फ लाल झंडा है. शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह को गिरिडीह की जनता लाल सलाम पेश करती है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर