WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : झारखंड के सरकारी स्कूलों के किचन गार्डेन में लगेंगे फलदार वृक्ष

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सरकारी स्कूलों के किचन गार्डन में सिर्फ सब्जी ही नहीं बल्कि फल भी उगाने की तैयारी की जा रही है. किचन गार्डन में सब्जी के पौधों के साथ ही फलदार वृक्ष भी लगाए जाएंगे. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से सभी जिलों को इको क्लब के अंतर्गत पौधे लगाने को कहा गया है.  इसमें प्राइमरी स्कूलों में 10 पेड़,  मध्य विद्यालय में 15 और हाई स्कूलों में 20 पेड़ लगाने की योजना है.  स्कूलों में किचन गार्डन में सब्जी के साथ अब फल भी उगाये जाएंगे.  सत्र 2025-26 के लिए अनुदान भी उपलब्ध करा दिया जाएगा. इको क्लब से संबंधित गाइडलाइन पहले की स्कूलों को उपलब्ध करायी जा चुकी है. स्कूल अपनी जरूरतों के अनुसार इको क्लब के मद में प्राप्त राशि का उपयोग कर सकेगी. हालांकि अभी तक स्कूलों को राशि उपलब्ध नहीं कराई गई है. जल्द ही इसके लिए स्कूलों को राशि भेज दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : टुईलाडूंगरी में छत्तीसगढ़ी लोक पर्व छेरछेरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Gambhir Car Associate Motion Ads

इको क्लब के माध्यम से सभी स्कूलों में बड़े पैमाने पर पौधरोपण का काम किया जाना है. सभी जिलों को विश्व पर्यावरण दिवस के आयोजन के अलावा अगले एक महीने में अलग-अलग कार्यक्रमों का शेड्यूल तय समय पर पूरा करने को कहा है. स्कूलों में मनरेगा के माध्यम से भी आम और दूसरे फलदार पौधे, बागवानी, पोषण वाटिका आदि की व्यव्स्था की जानी है. सभी स्कूलों में अनिवार्य रूप से ग्राफ्टेड पेड़ जो उच्च गुणवत्ता एवं बड़े आकार के हों, लगाने को कहा गया है. सभी पौधों को स्कूल में प्रोजेक्ट इंपैक्ट के अंतर्गत बने चार हाउस एवं इको क्लब के सदस्यों के बीच आवंटित किया जायेगा.  उनकी सुरक्षा, देखभाल, पानी, खाद आदि की भी व्यवस्था इससे सुनिश्चित होगी. स्कूलों को आवंटित राशि का शत-प्रतिशत व्यय इसी वित्तीय वर्ष में पूरा किए जाने को भी कहा गया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर