WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Potka Big Crime : हाता में विद्युत सब स्टेशन में कर्मियों को बंधक बनाकर डकैती, हथियारों का भी किया इस्तेमाल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पोटका थाना क्षेत्र के हाता स्थित विद्युत सब स्टेशन में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने हथियार के बल पर कर्मियों को बंधक बनाकर लाखों रुपये मूल्य के कॉपर कॉयल की चोरी कर ली। इस घटना में रात्रि ड्यूटी पर तैनात एसबीओ सोनू कुंकल और लाइनमैन नयन माल ने बताया कि रात करीब 11 बजे, जब हाता फीडर की बिजली किसी कारणवश बंद हो गई, तो वे बाहर निकले। उसी समय पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें बंदूक की नोक पर कमरे में बंद कर दिया और उनके मोबाइल फोन छीन लिए। चोरों ने डीवीसी परिसर में रखे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को गैस कटर से काटकर उसमें से कॉपर कॉयल निकाल ली। इस पूरी वारदात में चोरों ने रातभर का समय लिया, जबकि दोनों कर्मचारी बंधक बने रहे। अपराधियों की संख्या 10 से 12 के बीच थी और सभी हथियारों से लैस थे।

सुबह की ड्यूटी पर पहुंचे लाइनमैन जग्गा सरदार ने सुबह 5:30 बजे बंधक बनाए गए कर्मियों को देखा और तत्काल इसकी सूचना विभाग के अन्य कर्मियों और पुलिस को दी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

18 लाख रुपये के कॉपर कॉयल की चोरी

चोरों ने विद्युत सब स्टेशन में पड़े पुराने पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को गैस कटर से काटकर कॉपर कॉयल की चोरी की। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि चोरी किए गए कॉपर कॉयल की अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख रुपये है।

रातभर बंधक रहे कर्मी

चोर रात करीब 10 बजे ही दीवार फांदकर विद्युत सब स्टेशन में दाखिल हो गए थे। उन्होंने सोनू कुंकल को बाहर निकलते ही बंदूक की नोक पर स्विच रूम में ले जाकर अन्य दो कर्मियों के साथ बंधक बना लिया और रातभर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर