फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के जुगसलाई की जनता को ठंड से निजात दिलाने हेतू जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो के निर्देशानुसार आज जुगसलाई ओवर ब्रिज के मध्य स्थित बस्ती में कम्बल वितरण का कार्यक्रम जुगसलाई सांसद प्रतिनिधि नागेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में जुगसलाई नगर परिषद् के सौजन्य से आयोजित किया गया.
बड़ी संख्या में उपस्थित जन समुह के मध्य कम्बल वितरण के कार्यक्रम में जुगसलाई भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, वर्तमान मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन, सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, सुन्दर गुप्ता, सुनिल कुमार साहू, विकास सिंह, सुरेन्द्र यादव, सौरभ गुप्ता, अनिकेत साहु, धीरज कुमार, अनिकेत कुमार, अभिषेक कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.



































