Jamshedpur Police : बदला लेने के लिए की गई थी मानगो में ट्रांसपोर्टर की हत्या,  देखें – Video

SHARE:

  • पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, हत्या के पीछे का सच हुआ उजागर

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के मनान गली में हाल ही में हुई ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह की गोली मारकर हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें रोहित दीक्षित, शुभम कुमार, विमल गोप, विवेक कुमार और अंकित शर्मा शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो हथियार, एक गोली और घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की है. पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण पिता की हत्या का बदला था. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि रोहित के पिता की हत्या 2014 में हुई थी, और इस हत्या में संतोष सिंह को आरोपी बनाया गया था.

इसे भी पढ़ें : Saraikela police : हत्या के विरोध में कपाली ओपी का ग्रामीणों ने किया घेराव

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

संतोष के खिलाफ आरोप लगाने के कारण वह जेल भी गया था. कई महीनों से रोहित का आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के साथ उठना-बैठना हो रहा था, जिससे उसे भड़काया गया और उसने संतोष की हत्या का योजना बनाई. इस हत्या में रौनक सिंह और निखिल ने आर्थिक मदद की थी. रोहित ने हथियार लिया और विमल तथा विवेक ने रेकी की, जबकि रोहित, शुभम और अंकित ने संतोष को गोली मारी. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ गई है.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें