WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : प्रदेश में अपराधी बेखौफ, वेंटिलेटर पर कानून व्यवस्था, मुख्यमंत्री की प्राथमिकता विपक्षी गठबंधन : भाजपा

SHARE:

जमशेदपुर।

एक बार फिर भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला किया है. कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त और अबतक के सबसे निचले पायदान पर है. अपराधियों में कानून का भय नहीं रहने के कारण आये दिन लॉ एंड ऑर्डर के लिए चुनौती बन रहे हैं. उक्त बातें प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने बुधवार शाम अपने कार्यालय से जारी बयान में कहीं. भाजपा प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा की राज्य में अपराधी कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देकर सरेआम तांडव मचा रहे हैं और सीएम बंगलौर में विपक्षी गठबंधन की फिक्र करते हुए बैठक में शामिल हैं.

हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कुणाल ने कहा की सूबे में कानून व्यवस्था खत्म होती जा रही है. अपराधी पुलिस प्रशासन पर भारी पड़ रहे हैं. डीएसपी और दारोगा पर भी सरेआम गोलियां चल जा रही है. इसके बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड के लोगों की नहीं बल्कि परिवारवादी राजनीतिक गठबंधन की फ़िक्र है. कहा की 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार लौटेगी, जनता महागठबंधन को जवाब देने के लिए तैयार है.

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर