WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Breaking : गोलमुरी RD Tata के पास सड़क दुर्घटना में केएसएमएस के कर्मचारी की मौत, पीसीआर-18 ने नहीं की मदद, लोगों ने उठाकर पहुंचाय अस्पताल

SHARE:

जमशेदपुर।

गोलमुरी आरडी टाटा गोलचक्कर के आगे गाड़ाबासा के पास शुक्रवार को एक टाटा एस वाहन ने साइकिल सवार को रौंद दिया. घटना के बाद जहां वाहन चालक मौके से फरार हो गया. वहीं, लहूलुहान साइकिल सवार सड़क पर तड़पने लगा. लोगों की भीड़ जुटी. तभी वहां पीसीआर नंबर 18 गुजर रही थी. लोगों ने उन्हें बुलाया. पुलिस वैन जब पहुंची तो उसमें चालक के अलावा दो महिला सिपाही ड्यूटी पर थे. जिन्होंने घायल को हाथ तक नहीं लगाया. लोगों ने घायल को उठाकर एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां इलाज के क्रम में घायल की मौत हो गई. मृतक की पहचान करनडीह सरजाम टोला निवासी 40 वर्षीय नरेंद्र मुर्मू के रूप में की गई है. सूचना पर उसकी पत्नी भी अस्पताल पहुंच गई और रोने बिलखने लगी. मृतक ठेकेदार के अधीन केएसएमएस स्कूल में सफाई कर्मी का काम करता था.

उधर, घटनास्थल पर आप पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष अमनदीप सिंह भी मौजूद थे, जिसने लोगों की मदद से घायल को उठाया था. उन्होंने पुलिस की इस कार्यशैली का विरोध जताया है. उन्होंने कहा कि मानवता को शर्मशार करने वाला परिचय पुलिस वालों ने दिया है. इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से की जाएगी. इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. पुलिस को वाहन नंबर मिल चुका है, जिसके आधार पर वाहन और चालक तक पहुंचने में लगी है.

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर