WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : पुलिस ने साइबर अपराधियों के गैंग का किया पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

SHARE:

  • साइबर ठगी के मामले में गिरिडीह पुलिस को मिली बड़ी सफलता
  • अभियुक्तों से बरामद हुए मोबाइल और सिम कार्ड

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराधियों के एक गैंग का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये अपराधी मोबाइल फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों से ठगी करते थे. पुलिस को यह जानकारी प्रतिबिम्ब पोर्टल के जरिए मिली थी कि गिरिडीह के गाण्डेय थाना अंतर्गत कृष्ण बल्लब साहय हॉल्ट के पास फुलजोरी गांव और जमुआ थाना अंतर्गत छोटकी खड़गडीहा से मिर्जागंज जाने वाली मुख्य सड़क स्थित देवाटाड़ गांव में साइबर अपराधी ठगी कर रहे हैं. इस सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम गिरिडीह के पुलिस उपाधीक्षक आबिद खां के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया. इस टीम ने छापेमारी के दौरान दोनों स्थानों से पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों में गुलाम रसुल, उपेन्द्र कुमार, अजय कुमार मंडल, अमित कुमार राणा और मनिष कुमार शर्मा शामिल हैं, जो सभी गिरिडीह जिले के निवासी हैं.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : जेबीवीएनएल की राजस्व वसूली में गिरावट, जनवरी 2025 में 352 करोड़ रुपये की आय

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान पता चला कि ये लोग विभिन्न बैंकों के एप्लिकेशन फाइल को टेलीग्राम ऐप के माध्यम से प्राप्त करते थे और फिर इन फाइलों को व्हाट्सएप पर भेजकर लोगों से बैंक का KYC अपडेट करवाने के नाम पर ठगी करते थे. इसके अलावा, वे ऑनलाइन लोन की EMI भरने के लिए श्रीराम फाइनेंस ऑनलाइन पेमेंट और एयरटेल पेमेंट बैंक के QR कोड भेजकर भी ठगी करते थे. वे गर्भवती महिलाओं के मोबाइल नंबर पर कॉल करके मातृत्व राशि का लाभ दिलाने के नाम पर भी ठगी करते थे.

इसे भी पढ़ें : Giridih : सर जे सी बोस उच्च विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के लिए समावेशी शिक्षा कार्यशाला आयोजित

गुलाम रसूल के पास से 16 मोबाइल फोन, 19 सिम कार्ड, 2 पावर बैंक और 2 डाटा केबल बरामद किए गए हैं, जबकि अन्य चार आरोपियों के पास 1-1 मोबाइल फोन और 8 सिम कार्ड मिले हैं. गिरिडीह साइबर थाना में इस मामले में कांड संख्या 12/2025 दिनांक 06.02.2025 दर्ज किया गया है. आरोपी अजय कुमार मंडल इससे पहले भी गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 43/2023 में जेल जा चुके हैं. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर