WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने शहर के विभिन्न होटल एवं रेस्तरां का किया निरीक्षण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, डॉ पवन कुमार ने शहर के विभिन्न होटल एवं रेस्तरां का निरीक्षण किया. यह जाँच खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अधीन बनाए गए मानदंडों के अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए की गयी. जाँच के क्रम में मे मीर दा ढाबा, बोरों स्थित रेड चिली और द ग्रिल सिस्टर, निखर लॉज, निखर होटल, होटल गैली इंटरनेशनल, मधुबन भेजी रेस्त्रां, seventh हेवन, होटल राधिका एवं पंजाबी रसोई सहित कुल दस होटलों एवं रेस्तरां का विधिवत निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

इन प्रतिष्ठानों को FSSAI लाइसेंस को प्रमुख जगह प्रदर्शित करने, फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड को प्रदर्शित करने, फूड सेफ्टी का प्रशिक्षण लेने, पेस्ट कंट्रोल कराने, FSSAI से अनुज्ञापन या निबंधन प्राप्त vendors से ही कच्चे माल प्राप्त करने, खाना पकाने में उपयोग में लाए जाने वाले पानी का नियमित अन्तराल पर जाँच कराने, बिल पर FSSAI लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित करने और कर्मियों का मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट का संधारण करने हेतु उचित निर्देश दिया गया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि प्रतिष्ठानों में फूड सेफ्टी एवं हाइजीन की व्यस्था संतोषजनक थी, परन्तु खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के अनुपालन के लिए और सुधार की आवश्यकता है जिसकी जानकारी खाद्य कारोबारियों को दी गई.

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर