Jamshedpur News: एक भी छात्र नामांकन से वंचित हुए तो, कुलपति डीएसडब्ल्यू, कुलसचिव पर करेंगे 420 का मुकदमा : आजसू छात्र संघ

SHARE:

 वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा मांग पत्र

जमशेदपुर.

आजसू छात्र संघ जिला कमिटी द्वारा राजेश महतो एवं कामेश्वर महतो के नेतृत्व में जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य को एक मांग पत्र सौपा गया. इस दौरान आजसू छात्र संघ ने कहा कि कोल्हान यूनिवर्सिटी निरंतर अपने घटिया नीति के कारण छात्रों को परेशान करने पर उतारू है और छात्र संशय में है. ज्ञात हो की इस वर्ष CUET की व्यवस्था लाकर छात्रों को इंटर इमेक्सम देने के बाद भी फिर एक परीक्षा और वित्तीय समस्या में फंसाया गया. अब विश्वविद्यालय के द्वारा यह कहा जा रहा है की CUET वालों को पहले मौका मिलेगा. उसके बाद साधारण छात्रों को मेघा सूची में शामिल किया जाएगा, परंतु हमारा एक सवाल है की 15 जुलाई से को CUET का रिजल्ट आया. उससे पहले जिन छात्रों ने आवेदन किया है. उन छात्रों के साथ अन्याय क्यों किया जा रहा है. इस बात पर विश्वविद्यालय को जवाब देना होगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आजसू छात्र संघ की यह है मांग

जितने छात्र एडमिशन के फॉर्म भरे हैं, जिस जिस महाविद्यालय में CUET और साधारण सभी छात्रों का नामांकन सुनिश्चित करना होगा.

सभी विभागों में सीटों की संख्या बढ़ाई जाए.

मेघा सूची का प्रकाशन 12 के अंक के आधार पर हो, क्योंकि 22 हजार छात्रों ने cuet परीक्षा देने के बाद भी साधारण छात्रों की तरफ आवेदन किया है, क्योंकि इस समय रिजल्ट का प्रकाशन नहीं हुआ था. अगर इन सब मांग पर विश्वविद्यालय ध्यान नहीं देता है तो जोरदार आंदोलन से गुजरना होगा, क्योंकि छात्रों की अनदेखी आजसू छात्र संघ बर्दाश्त नहीं करेगा.

ये थे उपस्थित

इस दौरान कोल्हान वरीय उपाध्यक्ष राजेश महतो, जिला संयोजक कामेश्वर प्रसाद, शैलेश सिंह, अमृतांशु सिंह, अनिमेष कुमार, सनी गिरी, सूरज कुमार, दिलनवाज खान, नीतीश कुमार महतो, शेखर आनंद आदि उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें