Breaking News
Jamshedpur Beldih Golf : रुपेश कटारिया ने जीती परवेज मेहता गोल्फ चैंपियनशिप-2026 Jamshedpur : एसएसपी कार्यालय के बाहर पेट्रोल लेकर आत्मदाह का प्रयास, बेटे की मौत के मामले में न्याय की गुहार लगा रही थी महिला Jamshedpur : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर कांग्रेस नेता महेंद्र पांडेय ने जताया शोक Giridih : ਰਾਜਕੀ ਸੋਗ ਵਿੱਚ ਡੁੱਬਿਆ ਝਾਰਖੰਡ – ਮੰਤਰੀ ਸੁਦਿਵਿਆ ਕੁਮਾਰ ਸੋਨੂ ਦਾ ਦਿਹਾਂਤ, ਅੱਜ ਉਸਰੀ ਨਦੀ ਘਾਟ ਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਨਮਾਨ ਨਾਲ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ Canada : ਵੈਨਕੂਵਰ ‘ਚ ਗੁਰੂ ਘਰਾਂ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਕੈਂਪਾਂ ਦਾ ਅੱਡਾ ਬਣਾਉਣ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਵਿਰੁੱਧ ਸਿੱਖ ਸੰਗਤ ਦਾ ਭਾਰੀ ਰੋਸ Minister in Hemant Soren’s government passes away : राजकीय शोक में डूबा झारखंड – मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, आज उसरी नदी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा वासियों की दशकों पुरानी मांग पूरी, बड़ौदा घाट पर बॉक्स ब्रिज का शिलान्यास

SHARE:

  • शिलान्यास से डेढ़ लाख लोगों को होगा फायदा, बागबेड़ा क्षेत्र में विकास की नई राह

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर: बागबेड़ा वासियों की दशकों पुरानी मांग अब पूरी हो गई है। पथ निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत और टाटानगर रेलवे स्टेशन से बड़ौदा घाट पथ पर बनने वाले बॉक्स ब्रिज का शिलान्यास पोटका विधायक संजीव सरदार और सांसद विद्युत पारण महतो ने संयुक्त रूप से किया। यह बॉक्स ब्रिज 150 फीट लंबा होगा और इसकी लागत 4.69 करोड़ रुपये अनुमानित है। इस पुल का निर्माण कार्य अगले 18 महीनों में पूरा हो जाएगा। पुल के बन जाने से बागबेड़ा क्षेत्र के नए बस्ती, बाबाकुटी, रिवर व्यू कॉलोनी, रेलवे सोसायटी, बड़ौदा घाट, प्रधान टोला, रानीडीह के करीब डेढ़ लाख लोगों को फायदा मिलेगा। इन इलाकों के नागरिकों को अब अस्पताल और स्कूलों की यात्रा में होने वाली परेशानियों से निजात मिल जाएगी, क्योंकि दो साल से यह मार्ग चार पहिया वाहनों के लिए बंद था।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम में राशन कार्डधारियों के लिए ई-केवाईसी का निर्देश

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विकासशील सोच और विधायक संजीव सरदार की पहल

पुल के शिलान्यास के अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि यह पुल सिर्फ एक संरचनात्मक परियोजना नहीं है, बल्कि यह जनता की वर्षों पुरानी उम्मीदों की पूर्ति है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी विकासशील सोच और दृढ़ निश्चय से झारखंड में बुनियादी ढांचे का विस्तार हो रहा है। विधायक ने यह भी कहा कि पुल का निर्माण क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करेगा और यह झारखंड सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस परियोजना के माध्यम से राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधाएं मुहैया कराई जाएं, ताकि उनकी जिंदगी आसान हो सके।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जनसुविधा प्रतिनिधियों संग बैठक में सरयू राय ने अफसरों को किया फोन, समस्याओं का समाधान जल्द

विधानसभा में उठाई थी मांग, आज धरातल पर उतरी परियोजना

विधायक संजीव सरदार ने बताया कि यह पुल बनाने की मांग उन्होंने एक साल पहले तत्कालीन मंत्री बसंत सोरेन के समक्ष रखी थी। इसके बाद, उन्होंने झारखंड विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया। सरकार की प्रतिबद्धता और जनता की जरूरतों को प्राथमिकता देने के कारण आज यह कार्य धरातल पर उतर रहा है। शिलान्यास के मौके पर पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, झामुमो जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष बहादूर किस्कु, जिला पार्षद कविता परमार, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, झामुमो महिला नेत्री नीता सरकार समेत कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर