WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डीडीसी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

SHARE:

  • स्वास्थ्य सुविधाओं और योजनाओं की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर

उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर समाहरणालय में स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने की. बैठक में अस्पताल संचालन फंड, एनीमिया मुक्त भारत अभियान, कुपोषण उपचार केन्द्र, गर्भवती महिलाओं की जांच, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, फाइलेरिया उन्मूलन अभियान, कुष्ठ रोग उपचार और अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई. इस दौरान स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए.

इसे भी पढ़ें Ranchi/Jamshedpur : विस में सरयू ने उठाया जमशेदपुर में चोरी, छिनतई, गोली कांड और गृहभेदन का मामला

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक में उप विकास आयुक्त ने सिविल सर्जन को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सैंपल सर्वे कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अगले 15 दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए. नवजात बच्चों के टीकाकरण के बारे में भी जानकारी ली गई और निर्देश दिया कि कोई भी नवजात बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे. साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से गर्भवती और धात्री माताओं के बीच टीकाकरण को लेकर जागरूकता फैलाने की बात की गई. इसके अलावा, उप विकास आयुक्त ने स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रसव संबंधी सुविधाओं की समीक्षा की और संस्थागत प्रसव की बढ़ोतरी के लिए आवश्यक निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : गोलमुरी पुलिस लाइन में एसएसपी किशोर कौशल ने बच्चों के लिए पुस्तकालय सह वाचनालय का उद्घाटन किया

उप विकास आयुक्त ने आयुष्मान भारत योजना की भी समीक्षा की और निर्देश दिया कि प्रत्येक योग्य मरीज को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए. कुपोषण उपचार केन्द्रों को बेहतर तरीके से चलाने और अतिकुपोषित बच्चों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के बारे में भी दिशा-निर्देश दिए गए. साथ ही, कुष्ठ रोगियों के उपचार की प्रक्रिया को तेज करने और उन्हें चिन्हित कर उपचारित करने के निर्देश दिए. बैठक में स्वास्थ्य सेवा को और मजबूत करने के उपायों पर भी विमर्श किया गया. इस बैठक में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, एसीएमओ डॉ. जोगेश्वर प्रसाद, डीआरसीएचओ डॉ. रंजीत पांडा और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर