Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Giridih : सहायक अध्यापकों ने नगर विकास मंत्री से विभिन्न मांगों को लेकर किया मुलाकात

SHARE:

  • मंत्री ने मांगों को शीघ्र लागू करने का दिया आश्वासन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सहायक अध्यापक महासंघ के जिला अध्यक्ष नारायण महतों एवं जिला महासचिव सुखदेव हाजरा के नेतृत्व में सहायक अध्यापकों का एक शिष्टमंडल नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिला. इस मुलाकात में सहायक अध्यापकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को रखा, जिनमें मुख्य रूप से मानदेय में 1000 रुपये की वृद्धि, मृत पारा शिक्षकों के आश्रितों को नौकरी देने की पहल, उनके आश्रितों को मुआवजा देने, सहायक अध्यापकों की सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाकर 62 वर्ष करने, वेतनमान समतुल्य मानदेय की स्वीकृति, सहायक आचार्य की नियुक्ति, द्वितीय आकलन का रिजल्ट जारी करने और 269 पारा शिक्षकों के स्थगित मानदेय का भुगतान करने की मांगें शामिल थीं.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur/Potka : विधायक संजीव सरदार ने पोटका में 9 पथ सुदृढ़ीकरण योजनाओं का भूमि पूजन किया

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सहायक अध्यापकों की मांगों पर संतोषजनक आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि वे विभागीय मंत्री और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और इस माह के अंत तक इन सभी मांगों पर एक तार्किक समझौता करने का प्रयास करेंगे. इस बैठक के पहले, उत्सव उपवन में सहायक अध्यापकों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें इन मुद्दों पर गहन चर्चाएं की गई. बैठक में जिला अध्यक्ष नारायण महतों, जिला महासचिव सुखदेव हाजरा, गिरिडीह प्रखंड के सचिव मनोज कुमार शर्मा सहित अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर