WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जिला परिषद पर भड़कते हुए सोमा देवी ने शुरु किया परसुडीह में गड्ढे भरने का काम, कहा आखों में धूल झोक रहे जन प्रतिनिधि

SHARE:

जमशेदपुर।

परसुडीह क्षेत्र के सरजामदा मुख्य मार्ग की स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है. पंचायत प्रतिनिधि समस्या का समाधान की जगह लोगों की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं. इसी क्रम में समाजसेवी सोमा देवी ने इन गड्ढों को भरने का बीड़ा उठाया है. जमशेदपुर के परसुडीह क्षेत्र के सरजमदा से बारीगोड़ा जाने वाली मुख्य सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण आने जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसको ध्यान में रखते हुए समाजसेवी सोमा देवी के द्वारा इन गढ़ों को भरने के काम की शुरुआत शुक्रवार से की गई है. जहां गड्ढों को फ्लाई एस गिराकर भरा जा रहा है.

बरसात होते ही इन क्षेत्रों की सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण आने जाने वाले लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था और आए दिन इन गड्ढों के कारण दुर्घटना की संभावना हमेशा बनी रहती थी. इन सभी को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी सोमा देवी के प्रयास से इन गड्ढों को भरा जा रहा है. उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में जितने भी गड्ढे हैं, उन सभी को भरा जाएगा जिससे कि आने जाने वाले राहगीरों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े और ना किसी तरह की कोई अप्रिय घटना घटे. उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान की जगह पर वर्तमान जिला परिषद द्वारा किसी निष्कर्ष पर ना पहुंचकर केवल और केवल आंदोलन का झूठा रूप अख्तियार कर ग्रामीणों को ठगने का प्रयास किया जा रहा है.

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर