WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कदमा दंगा मामले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, रंजीत पांडेय एवं किशन सिंह जेल से आये बाहर

SHARE:

भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा- झूठ के लम्हे होते हैं, सदियां नहीं

जमशेदपुर।

कदमा के शास्त्रीनगर क्षेत्र में गत माह हुए उपद्रव मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, रंजीत पांडेय एवं किशन सिंह को रांची हाई कोर्ट से गुरुवार को जमानत मिल गयी। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद शुक्रवार शाम को उन्हें घाघीडीह केंद्रीय कारा से रिहा कर दिया गया। उनके रिहाई के मौके पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष समेत तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। घाघीडीह जेल से बाहर आते ही सुधांशु ओझा, रंजीत पांडेय एवं किशन सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे गर्मजोशी के साथ फूल-माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान जेल के बाहर ढोल-नगाड़ों की व्यवस्था की गई थी। वहीं, कार्यकर्ताओं ने जेल से रिहा हुए नेताओं के समर्थन में नारेबाजी की।

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, रंजीत पांडेय एवं किशन सिंह के रिहाई पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एक बार फिर से साबित हो गया कि सत्य परेशान हो सकता है परंतु पराजित नही हो सकता। गुंजन यादव ने कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर तुष्टिकरण की नीति को चरितार्थ करते हुए जिला प्रशासन ने भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमे कर आनन-फानन में जेल भेज दिया। आज सत्य की जीत हुई है, इस बात की पुष्टि होती है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के फैसले से साबित हुआ कि झूठ के लम्हे होते हैं, सदियाँ नहीं। गुंजन यादव ने कहा कि पूरा भाजपा परिवार अपने नेताओं के जेल से रिहाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह समय उनके परिवार और भाजपा परिवार के लिए कठिन समय था लेकिन जेल से रिहा होने पर सभी कार्यकर्ता खुश हैं।

इस मौके पर संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, राजीव सिंह, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, राजेश सिंह, बिनोद राय, त्रिदेव चट्टराज, संदीप शर्मा बौबी, चंचल चक्रवर्ती समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर