WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : राहुल गांधी को कोर्ट से राहत मिलने पर जिला कांग्रेस ने मनाया जश्न, भाजपा पर बोला हमला

SHARE:

जमशेदपुर।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भव्य लड्डू वितरण सह जश्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के सजा पर रोक लगाए जाने के फैसले पर देश भर में कांग्रेसी जश्न मना रहे हैं. इधर, जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसजन साकची गोलचक्कर में एकत्र हुए. जहां आम लोगों के बीच जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, कार्यक्रम के संयोजक दिबेश राज चेयरमैन ओबीसी विभाग, धर्मा राव अध्यक्ष साकची प्रखण्ड एवं वरिष्ठ नेतागण एवं जिला पदाधिकारी ने लड्डू वितरण कर आम जनता के साथ जश्न को साझा किया. साथ ही डंका बजा कर खुशी मनाई.

इस अवसर दुबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने सत्य का मान रखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाई है. कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं में अपार जोश है. भाजपा सरकार कुचक्र और साजिश के तहत राहुल गांधी पर केस कराकर जेल भेजना चाहती थी. आज न्यायालय ने सत्य की आवाज का मान बढ़ाया है. सर्वोच्च न्यायालय ने गंभीरता-पूर्वक वायनाड लोकसभा क्षेत्र के आम जनता को अब न्याय मिलेगा. राहुल गांधी के सांसद सदस्यता निरस्त कर दिए जाने के बाद वहाँ की जनता को बहुत हानी उठानी पड़ रही थी. अब उन्हें भी बल मिलेगा. जब से इंडिया गठबंधन दल का गठन हुआ है. तब से भाजपा पार्टी में तथा मोदी और शाह की नींद चली गई है. अब दुगने उत्साह के साथ इंडिया गठबंधन दल मजबुती की ओर बढ़ेगा. वर्तमान में भारत में राज चलाने वाले नफरत फैलाकर समाज में विद्वेष बढ़ा दिए है. राहुल गाँधी नफरत के बाजार में मुहब्बत की दुकान खोल रहे हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads

अब सम्पूर्ण भारत में सर्वांगीण विकास होगा. बेरोजगार नौजवान को नौकरी के द्वार खुलेंगे. महंगाई पर लगाम लगेगी. कोई सरकारी उपक्रम नहीं बेचा जाएगा. रेलवे में खाली सभी पदों पर नियुक्ति के द्वार खोले जाऐंगे. नौजवानों के भविष्य सुरक्षित होंगे. कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता “मैं हूँ राहुल गाँधी” का संदेश लेकर घर घर जाऐंगे. अब समाज में किसी का तिरस्कार नहीं होगा. ऐसा संदेश कांग्रेस लेकर जनता के बीच पहुंचेगी. जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने नये भारत के निर्माण में आम जनता से आगे आने का आग्रह किया और कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया.

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद, रियाजुद्दीन खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, भारतयात्री अमरजीत नाथ मिश्र, प्रदेश सचिव के शुक्ल, सामंता कुमार, संजय सिंह आजाद, परविंदर सिंह सोहेल, अमर कुमार मिश्र, सुखदेव सिंह मल्ली, आनन्द मय पात्रा, दिबेश राज चेयरमैन ओबीसी विभाग, ज्योतिष यादव, ऊषा यादव, अशोक सिंह, मो. सलीम, सलीम खान कोषाध्यक्ष, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, संजय यादव, रानी राव, संध्या दास, बिजय सिंह, रवि रंजन दयाल, राजा बक्शी, अमृत गुप्ता, संजय घोष, अतुल गुप्ता, भरत सिंह, विपिन नाग, शशी कुमार सिन्हा, मनोज कुमार, अभय पाण्डेय, दुर्गा प्रसाद, सन्नी खान, सुधीर रजक, वैभव उपाध्याय, अली रजा खान, सुदर्शन तिवारी, चिकु सिंह, अरूण बारीक, बिट्टू सिंह, रंजीत झा, दिलिप गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह, अनिरुद्ध कुमार पुरी, अजय मिश्र, राजा नंदी, अरूण चौधरी, ओमप्रकाश शर्मा, राजनारायण यादव, ओमजी, धीरज कुमार, श्रीनाथ, मृत्युंजय प्रामाणिक, सन्नी सिंह, सरोज पाण्डेय, गौरव कुमार, एस आर के कमलेश, निखिल तिवारी, पवन ओझा, कुलदीप सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेसजन शामिल हुए. अंत में सभी कांग्रेसजनों को संजय सिंह आजाद ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर