WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डी.बी.एम.एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने पौधे को लगाने और उसकी सुरक्षा की जानकारी प्राप्त की, रुचि नरेंद्रन ने किया उद्घाटन

SHARE:

जमशेदपुर.

एसएनटीआई जमशेदपुर में शनिवार को आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें पौधे को लगाने, उसकी सुरक्षा, खाद के विभिन्न किस्मों के उपयोग के विषय में जानकारी दी गई।

कार्यशाला का आरंभ हॉर्टिकल्चर की चेयरमैन रुचि नरेंद्रन और विशेषज्ञ डॉ.धनंजय चौबे, अनिल विद्यार्थी और रंजन नायक के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

आरम्भ में रुचि नरेंद्रन ने इस कार्यशाला के आयोजन के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की तथा आयोजकों को शुभकामनाएं और बधाई दी।

तत्पश्चात डॉ.धनंजय चौबे ने विस्तार से पौधे के विभिन्न अंगों के कार्य जैसे श्वसन, उत्सर्जन, जड़ों और पत्तियों के कार्य आदि के बारे में बताया। मिट्टी के प्रकार और जांच की गहन जानकारी रंजन नायक ने दी।

छात्र- छात्राओं ने आज के कार्यशाला से काफी लाभ उठाया। छात्रा निरस्तला शैलजा ने कई प्रश्न भी धनंजय चौबे से पूछा तथा अपना संदेह दूर किया। सभी छात्राओं को प्रतिभागी प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

आज की यह ज्ञानवर्धक कार्यशाला 9 बजे से 1.30 बजे तक चली, जिसमें मध्याह्न में जलपान भी उपलब्ध कराया गया। कुल 38 छात्राओं ने इस कार्यशाला में भाग लिया. जिसमें बाबू राव, मालती भी उपस्थित थीं। विद्यार्थियों के साथ कॉलेज के प्राध्यापक डॉ.अरुण सज्जन उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर