WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Dumaria : भागाबांदी में रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्त संग्रहित

SHARE:

  • जोबारानी टुडू ने किया पांचवीं बार रक्तदान, रक्तदानियों को सम्मानित किया गया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

डुमरिया प्रखंड के भागाबांदी बाजार परिसर में संताली लिपि के जनक ओल गुरु पं० रघुनाथ मुर्मू के शताब्दी जन्म समारोह के मौके पर महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का आयोजन माझी पारगाना महाल आष्टकुशी तोरोप डुमरिया प्रखंड और नई जिंदगी परिवार, जमशेदपुर के सहयोग से हुआ. शिविर में जमशेदपुर की एमजीएम ब्लड बैंक के सहयोग से 35 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. एकमात्र महिला रक्तदाता, मोड़दा निवासी जोबारानी टुडू ने अपने जीवन में पांचवीं बार रक्तदान किया, जिससे उन्होंने डुमरिया क्षेत्र में रक्तदान के लिए एक प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत किया.

इसे भी पढ़ें : Potka : ऑटो और अज्ञात वाहन की टक्कर, दर्जनभर यात्री घायल, चालक की मौत

Gambhir Car Associate Motion Ads

संजीव सरदार और अन्य गणमान्य लोग शिविर में शामिल, रक्तदाताओं को सम्मान

शिविर के मुख्य अतिथि पोटका के विधायक संजीव सरदार और विशिष्ट अतिथि आष्टकुशी तोरोप घाट पारगाना बाबा लखन मार्डी भी उपस्थित थे. जमशेदपुर निवासी राजेश मार्डी, जो “ट्राइबल ब्लड मैन” के रूप में जाने जाते हैं और अब तक 77 बार रक्तदान कर चुके हैं, ने सभी रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया. शिविर में रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र, टी-शर्ट और अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया. इस शिविर को सफल बनाने में कई स्थानीय कार्यकर्ताओं का योगदान था, जिनमें पाड़सा गांव के माझी बाबा गालू मुर्मू, हाड़दा गांव के माझी बाबा डुयका मुर्मू, और अन्य शामिल थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर