Sakchi Gurudwara Election : सत्य और असत्य की लड़ाई में संगत के आशीर्वाद से मिलेगी सेवा: निशान सिंह, देखें – Video

SHARE:

निशान सिंह की लोकप्रियता से घबराकर विरोधी लगा रहे हैं अनर्गल आरोप: काले

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा साहिब में प्रधान पद के चुनाव को लेकर अपनी उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा करने के दौरान कार्यकारी प्रधान निशान सिंह ने संगत को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि उन्हें यकीन है, सत्य और असत्य की इस लड़ाई में संगत का प्यार और आशीर्वाद उन्हें गुरूघर की सेवा के रूप में अवश्य मिलेगा. रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों संग मुखातिब होते हुए निशान सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने पिछले तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए और संगत और गुरुघर की सेवा के लिए सदा तत्पर रहे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

 

उम्मीदवार के रूप में अपनी विजय का दावा करते हुए कार्यवाहक प्रधान निशान सिंह ने अपने तीन साल की उपलब्धियों को लेकर अपने संगत के बीच जाने का ऐलान किया है. निशान सिंह ने कहा उन्होंने अपने द्वारा किए सेवा और विकास कार्यों के आधार पर अपने आप को संगत के फैसले के लिए समर्पित कर दिया है.

साकची के एक होटल में साकची गुरुद्वारा के कार्यवाहक प्रधान निशान सिंह के द्वारा संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर मीडिया के समक्ष अपने वर्ष के कार्यकाल के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. जहां निशान सिंह के साथ गुरुद्वारा के महासचिव परमजीत सिंह काले एवं कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह गांधी भी मौजूद थे. महामंत्री परमजीत सिंह काले ने पिछले तीन वर्षों के हिसाब-किताब के बैलेंस शीट की प्रति पत्रकारों को सौंपते हुए कहा कि विरोधी के सभी आरोप निराधार और तथ्यविहीन है क्योंकि वे हर वर्ष बैसाखी के दिन गुरुद्वारा का आय-व्यय ऑडिट के बाद ब्यौरा संगत के बीच रखते हैं जिसकी बाकायदा मंच से घोषणा होती रही है.

परमजीत सिंह काले ने कड़े शब्दों में कहा कि निशान सिंह ने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में जमकर सेवा और गुरुद्वारा साहिब के विकास कार्य किए जो संगत के संज्ञान में है, उन्हें बताने की आवश्यकता नहीं है. काले का कहना है कि निशान सिंह कमिटी द्वारा की गई सेवा की चर्चा केवल जमशेदपुर में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हो रही है और इस लोकप्रियता से घबराकर विरोधी बिना सर पैर के अनर्गल तथ्यहीन आरोप कमिटी पर लगा रहें हैं, लेकिन यह संगत है जो सब जानती है कि आखिरकार सत्य क्या है और असत्य क्या है.

निशान सिंह द्वारा अपने तीन साल की उपलब्धियां को मीडिया के समक्ष रखते हुए चुनावी प्रचार की शुरुआत का ऐलान किया गया है. कार्यकारी प्रधान निशान सिंह एवं परमजीत सिंह काले ने कहा कि उनके कार्यकाल में उन्होंने संगत से जो चुनावी वादा किया था उससे अधिक काम हुआ है और वे अपने काम को लेकर संगत के बीच चुनावी प्रचार के लिए जा रहे हैं.

संवाददाता सम्मेलन को निशान सिंह और परमजीत सिंह काले ने संबोधित किया जबकि जसबीर सिंह गांधी, शमशेर सिंह सोनी, सन्नी सिंह, सतबीर सिंह गोल्डू और बलबीर सिंह धंजल भी मौजूद रहे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें