Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह मंटू को मातृशोक, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार, शोक की लहर

SHARE:

 फतेह लाइव, रिपोर्टर।

साकची गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व प्रधान, गुरुनानक सेवा दल के अध्यक्ष तथा जमशेदपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष एवं और भी संस्थाओं से जुड़े हरविंदर सिंह मंटू को मातृ शोक हुआ है। शनिवार की दोपहर दो बजे 82 वर्षीय मां सुरजीत कौर का निधन हो गया। वे पिछले कई माह से बीमार चल रही थी। रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित आवास में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव देह को टीएमएच शीतगृह में रखवा दिया गया है और उनका अंतिम संस्कार सोमवार को मानगो स्वर्णरेखा घाट पर होगा।

सोमवार सुबह 10 बजे घर से शव यात्रा निकाली जाएगी। वे अपने पीछे दो बेटा, दो बेटी समेत भरापुरा परिवार छोड़ गई है। निधन के बाद काफी संख्या में लोग घर पर पहुंचे और परिवार को ढ़ाढस बांधा। बड़े बेटे हरविंदर सिंह मंटू ने बताया कि कुछ दिनों पहले तबीयत बिगड़ने पर उनको टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में घर पर ही अंडर ट्रीटमेंट में रखा गया था। निधन की खबर होने पर सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह राजा, झारखंड सिख विकास सभा के गुरदीप सिंह पप्पू, झारखंड़ गुरुद्वारा के प्रधान शैलेंद्र सिंह, रिफ्यूजी कॉलोनी के प्रधान हरविंदर सिंह मिंदी, सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान तारा सिंह, पूर्व प्रधान तरसेम सिंह सेम्मे, पूर्व प्रधान जसवीर सिंह पदरी, प्रधान दलबीर सिंह, प्रधान कुलविंदर सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष अजीत सिंह गंभीर, सुखविंदर सिंह राजू, एआईएसएसएफ के प्रमुख सतनाम सिंह गंभीर, नौजवान सभा प्रधान सतबीर सिंह गोल्डू समेत विभिन्न समाज के कई लोगों ने शोक जताया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर