WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : तेनुघाट महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन, छात्रों को दी गई जागरूकता की शपथ

SHARE:

  • राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की पहल पर चला अभियान
  • युवाओं को बनाया गया जागरूकता का वाहक
  • छात्रों ने ली नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ

फतेह लाइव, रिपोर्टर

तेनुघाट महाविद्यालय में बुधवार को प्राचार्य प्रो. सुदामा तिवारी की अध्यक्षता में नशा मुक्त जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य ने संबोधन से की, जिसमें उन्होंने कहा कि नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक जीवन को भी नुकसान पहुंचाता है. उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने घर, समाज और कॉलेज में नशा मुक्ति के संदेश को फैलाएं और बदलाव के प्रतिनिधि बनें. इस मौके पर एनएसएस पदाधिकारी प्रो. रावण मांझी ने भी कहा कि नशा पूरे मानव जीवन के लिए खतरा है, इसलिए युवाओं को इस दिशा में सशक्त कदम उठाने होंगे.

इसे भी पढ़ें : Giridih : नगर निगम क्षेत्र में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर दी प्रेरणा

Gambhir Car Associate Motion Ads

प्राचार्य ने छात्रों से की अपील– नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो

दूसरे सत्र में प्रो. धनंजय रविदास ने युवाओं को नशा मुक्ति आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि इस अभियान की शुरुआत हर छात्र अपने घर से करे और आस-पास के समाज को भी इस बुराई से दूर रखने में सहयोग दे. कार्यक्रम में प्रो. महावीर यादव, प्रो. श्रीकांत प्रसाद, प्रो. संजीव महाराज, प्रो. दिनेश्वर स्वर्णकार, प्रो. प्रेम सागर प्रसाद, प्रमोद कुमार और विनय यादव समेत कई शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. सभी ने नशा मुक्त भारत की शपथ लेकर इस दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर