WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जहां सोच, श्रद्धा और सेवा है – वहां महाप्रभु जगन्नाथ है, महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे : काले, देखें- Video

SHARE:

देवनगर, बाराद्वारी की भव्य रथयात्रा में शामिल हुए काले, श्रद्धा और आस्था का उमड़ा जनसैलाब

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बाराद्वारी स्थित देवनगर गांधी आश्रम श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित भव्य रथयात्रा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ. हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा जी की पारंपरिक रथयात्रा ने सम्पूर्ण क्षेत्र को भक्तिरस में सराबोर कर दिया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले विशेष रूप से उपस्थित रहे. उन्होंने महाप्रभु के रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त किया और श्रीजगन्नाथ जी के श्रीचरणों में नमन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की मंगलकामना की.

श्री काले ने कहा, “महाप्रभु श्री जगन्नाथ की रथयात्रा न केवल धार्मिक आस्था का उत्सव है, बल्कि यह हमें एकता, सेवा और समर्पण का भी संदेश देती है. हमारा शहर एक शांतिप्रिय और सौहार्दपूर्ण समाज का प्रतीक है, जहाँ हर पर्व और त्योहार मिल-जुलकर उल्लासपूर्वक मनाया जाता है. यहाँ जनमानस की श्रद्धा और भक्ति देखकर गर्व और आनंद होता है. मैं प्रार्थना करता हूँ कि भगवान जगन्नाथ की कृपा सदैव सभी श्रद्धालुओं और देशवासियों पर बनी रहे.” रथयात्रा से पूर्व विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न हुआ. रथ खिंचाई के दौरान श्रद्धालुओं में अपार उत्साह और भक्ति की अद्भुत छवि देखने को मिली. आयोजन को सफल बनाने में आश्रम मंदिर समिति, स्थानीय भक्तों और सेवाभाव से जुड़े सभी लोगों की सराहनीय भूमिका रही.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर