WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : आरपीएफ पोस्ट रांची द्वारा “यात्री सुरक्षा” ऑपरेशन के अंतर्गत शानदार कार्य

SHARE:

फ़तेह लाइव,डेस्क  

आरपीएफ कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देशानुसार रांची मंडल में आरपीएफ पूरी तरह सतर्क है। दिनांक 28.05.2025 को ट्रेन संख्या 18622 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में नशीली दवा खिलाकर चोरी की एक घटना घटित हुई थी। इस संबंध में पीड़ित श्री मुकेश, उम्र लगभग 37 वर्ष, पिता- श्री राम बहल शर्मा, निवासी- ग्राम परसाटांड, पोस्ट-भागलडी, थाना-झरिया, जिला-धनबाद (झारखंड) द्वारा झाझा जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उक्त मामला जीआरपी झाझा द्वारा कांड संख्या 00(21)/21/25 दिनांक 29.05.2025 धारा 123/303(2) बीएनएस के तहत दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई हेतु जीआरपी रांची को भेजा गया था।

पोस्ट कमांडर आरपीएफ पोस्ट रांची के पर्यवेक्षण में इस कांड के उद्भेदन हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। विश्वसनीय स्रोतों को भी सक्रिय किया गया। इसी क्रम में दिनांक 25.06.2025 को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना में शामिल व्यक्ति रांची रेलवे स्टेशन पर आया हुआ है और किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके बाद पोस्ट कमांडर रांची के नेतृत्व में एसआई कमल दास, एएसआई अरुण कुमार, धनंजय कुमार सिंह सहित टीम द्वारा लगातार गहन तलाशी अभियान चलाया गया। दिनांक 26.06.2025 को प्रातः 08:00 बजे के करीब रांची रेलवे स्टेशन के यार्ड के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया। संदेह के आधार पर उसे रोका गया और पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम कमल मंडल, उम्र 38 वर्ष, पिता- तुकुल मंडल, निवासी- ग्राम+पोस्ट देवलबारी, थाना-करमाटांड़, जिला-जामताड़ा (झारखंड) बताया। उसके काले रंग के बैग की तलाशी ली गई, जिसमें निम्नलिखित वस्तुएँ बरामद हुईं —एक काली जीन्स, एक हल्के गुलाबी रंग की प्रिंटेड टी-शर्ट, एक वीवो कंपनी का मोबाइल (मॉडल- VIVO T2-XSG, सिम नम्बर 8340416757), रेलवे यात्रा टिकट (वीडियो नम्बर UTX-40041097, दिनांक 25.06.2025, विद्यासागर से रांची तक), लोरेजेपम-2mg (एटिवन-2mg) की 10 गोलियों की एक स्ट्रिपl गूगल पर जांचने पर पाया गया कि दोनों दवाएँ नशीली और नींद लाने वाली हैं, जिससे संदेह और गहरा गया। तत्पश्चात घटना की पूर्व उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई जिसमें स्पष्ट रूप से यही व्यक्ति घटना में शामिल दिखाई दिया।

फुटेज दिखाने पर कमल मंडल ने स्वीकार किया कि लगभग एक माह पूर्व उसने अपने साथी फुलो मंडल निवासी- ग्राम झिलुआ, थाना-नारायणपुर, जिला-जामताड़ा (झारखंड) के साथ मिलकर रांची रेलवे स्टेशन से रवाना हुई 18622 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उसने आगे बताया कि वह पिछले 4-5 माह से इसी तरह की घटनाएँ कर रहा था और दिनांक 26.06.2025 को भी रांची किसी ट्रेन में ऐसी ही घटना को अंजाम देने आया था। आरोपी को बरामद सामग्री सहित जीआरपी रांची को अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया। इस संबंध में जीआरपी/रांची द्वारा दिनांक 26.06.2025, धारा 123/305(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह प्रशंसनीय कार्य निरीक्षक शिशुपाल कुमार, उप निरीक्षक कमल दास, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार, कांस्टेबल धनंजय कुमार सिंह द्वारा किया गया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर