WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कोवली के लव कुश आवासीय विद्यालय में भारी बारिश के कारण फंसे 162 बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवली थाना क्षेत्र स्थित लव कुश आवासीय विद्यालय में शनिवार को अचानक भारी बारिश के कारण पानी भर गया, जिससे विद्यालय परिसर चारों ओर से जलमग्न हो गया. विद्यालय में रह रहे 162 बच्चे फंस गए थे. हालात की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने तुरंत प्रशासन को सूचित किया. सूचना मिलते ही जमशेदपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. जिला पुलिस की टीम, एनडीआरएफ के सहयोग से, नाव व रस्सियों की सहायता से विद्यालय परिसर तक पहुंची और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला.

रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने किया. उन्होंने बताया कि बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता थी, और राहत कार्य में किसी भी तरह की देरी नहीं की गई. कई घंटे चले इस ऑपरेशन के दौरान सभी 162 बच्चों को सुरक्षित निकालकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया. बच्चों को निकालने के बाद मेडिकल टीम की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य जांच भी कराई गई, जिसमें सभी की स्थिति सामान्य पाई गई.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस बहादुरी और तत्परता के लिए स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने जमशेदपुर पुलिस की सराहना की. जिला प्रशासन ने भी इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में पुलिस का यह कदम अनुकरणीय है. प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि मानसून के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर