Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : स्मार्ट ड्रीम अकैडमी के बच्चों ने धनबाद में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रचा इतिहास, सभी के सभी प्रतिभागियों ने पाया पदक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

धनबाद के नेहरू सामुदायिक कम्युनिटी हॉल में आयोजित अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक, नृत्य, चित्रकला और संगीत प्रतियोगिता में गिरिडीह के स्मार्ट ड्रीम एकेडमी के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कल देर रात आए परिणामों में गिरिडीह के 19 बच्चों ने हिस्सा लिया और सभी ने पुरस्कार जीतकर गिरिडीह ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया.

भरतनाट्यम नृत्यांगना एवं स्मार्ट ड्रीम एकेडमी की निदेशिका प्रीति भास्कर के सशक्त नेतृत्व में प्रतिभागियों ने क्लासिकल, सेमिक्लासिकल नृत्य, और फॉक नृत्य में मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं.उनकी कला और भाव-भंगिमाओं ने मंच पर उपस्थित निर्णायकों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वही इस प्रतियोगिता के परिणामों में विशेष बात यह रही कि संस्थान के 19 प्रतिभागियों में से 10 ने प्रथम पुरस्कार और 9 ने द्वितीय पुरस्कार पर कब्जा जमाया, जो अब तक के इतिहास में पहली बार हुआ जब एक ही संस्थान के सभी बच्चों ने राष्ट्रीय मंच पर पदक हासिल किए.

इस प्रतियोगिता में मान्या खंडेलवाल, श्रेजा कुमारी, ज्योता कुमार, अनवी राज, सान्वी भास्कर, प्रगति केशरी, आराध्या शर्मा, तविशि बगड़िया, अतुल्या देव, दानया रौशन, सान्वी साव, नित्या खंडेलवाल, अनुज्ञा अत्रि, यशवी खैतान, आदया राज, श्रेया मानसी, रिया सोंथालिया, मधु कुमारी और अनिशा गुप्ता शामिल हुए.

इन सभी प्रतिभागियों की सफलता के पीछे संस्थान की निदेशिका प्रीति भास्कर के समर्पित प्रशिक्षण और प्रेरणादायक नेतृत्व की अहम भूमिका रही. उनके योगदान को सम्मानित करते हुए आयोजकों ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर ‘श्रेष्ठ प्रशिक्षक पुरस्कार’ प्रदान किया और एक भव्य मोमेंटो भेंट किया.

इस मौके पर प्रीति भास्कर ने कहा कि“बच्चों की प्रतिभा को दिशा देना और उन्हें राष्ट्रीय मंच पर खड़ा करना मेरा सपना रहा है. आज ये सपना हकीकत बना देखकर गर्व होता है. ये उपलब्धि सिर्फ स्मार्ट ड्रीम एकेडमी की नहीं, बल्कि पूरे गिरिडीह और झारखंड की है. मैं सभी अभिभावकों, गुरुजनों और आयोजकों का आभार प्रकट करती हूँ जिन्होंने हमें यह अवसर प्रदान किया.

इस ऐतिहासिक सफलता के बाद गिरिडीह में खुशी की लहर है और स्मार्ट ड्रीम एकेडमी की इस उपलब्धि को लेकर शहर भर में उत्साह का माहौल है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर