Breaking News
Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं? Jamshedpur : दीपावली पर मारवाड़ी समाज की अनूठी पहल, एक करोड़ रुपये से अधिक की मिठाइयों का निर्माण-विक्रय Jamshedpur Bjp : लोकतंत्र की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सड़क से सदन तक जारी रहेगा संघर्ष : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Jamshedpur : 110 सफाई कर्मियों के बीच दीपावली किट वितरित, EYA Foundation ने सम्मान और आभार के साथ मनाई खुशियों की दीपावली
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मानगो की बेटी स्नेहा कुमारी ने थाईलैंड में रचा इतिहास, भारत को दिलाए दो स्वर्ण पदक, नीतीश की अगुवाई में टाटानगर स्टेशन में हुआ स्वागत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

खेल के क्षेत्र में भारत ने एक और स्वर्णिम इतिहास रच दिया है. झारखंड की बेटी और जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र की निवासी स्नेहा कुमारी, पिता  कामेश्वर ठाकुर की सुपुत्री, ने थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्ट्रेंथलिफ्टिंग एवं इनक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2025 में दो स्वर्ण पदक जीतकर न सिर्फ भारत का गौरव बढ़ाया, बल्कि झारखंड और लौहनगरी जमशेदपुर का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया.

स्नेहा के आज टाटानगर आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया. इस मौके पर स्टेशन परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा – “भारत माता की जय”, “नारी शक्ति जिंदाबाद”, और “झारखंड की शान – स्नेहा कुमारी” जैसे उद्घोषों से माहौल गर्व से भर गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस अवसर पर नीतीश कुशवाहा जी ने कहा:“स्नेहा की यह जीत केवल पदकों की नहीं, बल्कि नारीशक्ति, आत्मविश्वास और कठोर परिश्रम की जीत है. वह उन सभी बेटियों के लिए प्रेरणा हैं जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखती हैं और उन्हें साकार करने का साहस रखती हैं.”

स्वागत समारोह में स्नेहा को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। उनके सम्मान में स्थानीय युवा, खेल प्रेमी, सामाजिक संगठन और मीडिया प्रतिनिधियों ने खुलकर भाग लिया.

स्नेहा कुमारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं, हर उस बेटी का है जो खुद पर विश्वास रखती है. मेरा सपना है कि झारखंड की और भी बेटियाँ अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करें. मैं इस समर्थन और स्नेह के लिए पूरे जमशेदपुर की आभारी हूँ.

यह उपलब्धि झारखंड की युवा पीढ़ी को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी और राज्य के अंदर खेल संरचना को मजबूत करने का संदेश भी देगी. हम सभी स्नेहा कुमारी को इस ऐतिहासिक जीत के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर