WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Big Trafic Issue : विधायक पूर्णिमा साहू के त्वरित प्रयासों से बर्मामाइंस क्षेत्र में अवैध पार्किंग पर लगी रोक, ट्रैफिक जाम से लोगों को मिली राहत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के त्वरित प्रयास का सकारात्मक असर दिखने लगा है। बीते दिनों बर्मामाइंस क्षेत्र अंतर्गत रघुवर नगर और भक्तिनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के संग दौरे के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने बीना रोड स्थित लिंडे इंडिया लिमिटेड के समीप नुवोको सीमेंट प्लांट के भारी वाहनों की अवैध पार्किंग से उत्पन्न ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या को प्राथमिकता से उठाया था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने उसी समय टाटा स्टील प्रबंधन, जिला प्रशासन, ट्रैफिक डीएसपी और बर्मामाइंस थाना प्रभारी से फोन पर बात कर अवैध पार्किंग पर शीघ्र कार्रवाई की बात कही थी। विधायक के इस पहल का असर अब क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। 24 से 30 जुलाई के बीच के प्रशासनिक निगरानी और उपलब्ध कराए गए तस्वीरों व फुटेज में उक्त क्षेत्र में एक भी वाहन अवैध रूप से खड़ा नहीं किया जा रहा है।

बुधवार को विधायक पूर्णिमा साहू के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि गुंजन यादव ने मौके पर पहुंचकर पार्किंग की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बात की। नागरिकों ने बताया कि विधायक पूर्णिमा साहू के हस्तक्षेप के बाद बेतरतीब और अवैध पार्किंग पर नियंत्रण हुआ है। जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिली है। वहीं, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने इसके लिए जिला प्रशासन का आभार जताते हुए अपील की है कि ऐसी व्यवस्था स्थायी रूप से बनी रहे जिससे लोगों को अपने दैनिक जीवन मे असुविधा और परेशानी का सामना न करना पड़े।

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर