फतेह लाइव, रिपोर्टर.
पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से आकांक्षी जिला कार्यक्रम संपूर्णता अभियान के सम्मान समारोह में जिले पोटका प्रखंड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारीयों को जिला स्तर पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड संसाधन केंद्र पोटका के जयश्री वायपाई, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी को शिक्षा क्षेत्र मे उनके उत्कृष्ट कार्य ओर योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम ने इनके कार्य की सराहना करते हुए कहा कि एैसे प्रयास संम्पूर्णता अभियान को गति देता है। साथ ही जेईपीसी परिवार की ओर से दोनों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।