WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बाजार समिति की दुकानों के लिए पट्टा नवीनीकरण का निर्देश तर्क-संगत नहीं : अनिल मोदी

SHARE:

रांची में कृषि मंत्री से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे व्यापारी, सिंहभूम चैम्बर में हुआ व्यापारियों का जुटान

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

आज सिंहभूम चैम्बर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में कृषि बाजार उत्पादन समिति की समस्याओं के निराकरण के संदर्भ में एक आपात बैठक का आयोजन चैम्बर उपाध्यक्ष अनिल मोदी की अध्यक्षता में किया गया जिसमें कृषि उत्पादन बाजार समिति के व्यापारी शामिल हुये। बैठक को संबोधित करते हुये अनिल मोदी ने कहा कि कृषि उत्पादन बाजार समिति परसुडीह के सचिव द्वारा एक पत्र जारी कर सभी दुकानदारों को दुकानों और गोदामों के पट्टा नवीनीकरण का निर्देश दिया गया है। इस निर्देश से व्यापारियों के मध्य असमंजस का माहौल है। कृषि उत्पादन बाजार समिति पूर्व से ही समस्याओं से जूझ रही है।

वर्तमान ऑनलाइन ट्रेडिंग के परिवेश में व्यापारी बहुत ही कठिनाईयों से जूझ कर अपना व्यापार चला पा रही है। मंडी में सड़क, पानी सुरक्षा जैसे मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। गोदाम और दुकानें भी जर्जर अवस्था में है। ऐसी विपरित परिस्थितियों में इस नोटिस का आना व्यापारियों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने कहा कि पूरे झारखण्ड प्रदेश के बाजार समिति के व्यापारी सरकार के इस निर्णय के विरोध में है। उन्हांेने कहा कि नोटिस में ग्यारह महीने के अंतराल पर नवीनीकरण की बात कही गई है जो कि तर्कसंगत नहीं है। इस नोटिस से व्यापारियों में भय एवं असमंजस का माहौल है। उन्होंने सरकार से मांग की कि व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुये सरकार पारदर्शी तरीके से स्थितियों को स्पष्ट करे।

बैठक को संबोधित करते हुये व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक भालोटिया ने कहा कि पिछले 50-60 वर्षों से व्यापारी बाजार समिति में अपना व्यवसाय कर रहे हैं। आज तक इस तरह का कोई नोटिस व्यापारियों को नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से कब यह निर्णय लिया गया यह व्यापारियों को पता नहीं है। सर्वप्रथम बोर्ड को इस निर्णय की प्रतिलिपि व्यापारियों को उपलब्ध करवानी चाहिए। उन्हांेने कहा इस तरह का निर्णय व्यापारियों की सहमति के बिना लिया जाना व्यापारी हितों के विपरित है। उन्होंने कहा कि बाजार समिति में सभी व्यापारियों को दुकानें एवं गोदाम आवंटित किये गये हैं। ऐसे में अचानक से नवीनीकरण की बात समझ से परे है।

बैठक मेें व्यापारियों ने सर्वसम्मति से यह तय किया कि कोई भी व्यापारी नवीनीकरण नहीं करवायेगा। बैठक में यह तय किया गया इस संदर्भ में सरकार के मंतव्य को समझने एवं अपनी बातों को सरकार के समक्ष रखने के लिये व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल रांची जाकर प्रदेश के कृषि मंत्री एवं मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन से मिलेगा। बैठक में व्यापारियों ने एक स्वर मंे तय किया कि यदि सरकार व्यापारिक परिवेश एवं व्यापारीहित के विपरित कोई निर्णय लेती है तो प्रदेश के सभी व्यापारी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करेंगे।

बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन चैम्बर के व्यापार एवं वाणिज्य के सचिव भरत मकानी ने किया।

बैठक को चैम्बर के उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष पवन नरेडी एवं ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से दिलीप अग्रवाल पप्पू, रौनक सिंह, कन्हैयालाल नरेडी, विजय अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, राकेश गुप्ता, चन्द्रप्रकाश शुक्ला, गणेश भालोटिया, दिलीप अग्रवाल, मनोज कुमार अगीवाल, आशीष शर्मा, आनंद राव, पी. दिनेश, अरविन्द गुप्ता एवं अन्य उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर