WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : आज शहरवासी करेंगे श्री गुरु तेग बहादुर जी की ऐतिहासिक शहीदी यात्रा का अभिनंदन – काले, संध्या 8 बजे के करीब साकची नमन कार्यालय के समीप से गुजरेगी शहीदी यात्रा, हिन्द की चादर को कृतज्ञ राष्ट्र का कोटि-कोटि प्रणाम

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर की पावन साध-संगत आज संध्या 8 बजे साकची नमन कार्यालय के समीप , कालीमाटी रोड में श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज जी की शहीदी यात्रा का भावपूर्ण अभिनंदन करेगी।

काले ने कहा कि यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे इतिहास , गौरव, संघर्ष और हमारे बलिदानों का उज्ज्वल प्रतीक है।
हिन्द की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी ने सम्पूर्ण मानवता, सभी धर्म और पूरे राष्ट्र के अभिमान – स्वाभिमान और इसके मान- सम्मान की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान कर दिया, लेकिन सत्य और धर्म से कभी समझौता नहीं किया ना ही तमाम यातनाओं के आगे एक पल भी झुके । उनके साथ भाई सती दास जी, भाई मती दास जी और भाई दयाला जी ने भी शहादत का जाम पिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

इतिहास गवाह है की तब के अत्यंत क्रूर शासक औरंगज़ेब की सम्पूर्ण सल्तनत और तलवारें भी गुरु महाराज जी के संकल्प और मर्यादा को किंचित भी झुका नहीं सकीं – वे अडिग खड़े रहे और ना केवल कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा दी बल्कि पूरे सनातन धर्म की रक्षा की।

उनकी शहादत इस ब्रह्मांड के रहते-रहते तक कृतज्ञ राष्ट्र को प्रेरित करती रहेगी। आज भी उनकी वाणी और बलिदान हमें सिखाते हैं कि, “सत्य के मार्ग पर चलना ही सच्चा धर्म है, अन्याय और अत्याचार के आगे कभी न झुकना।”

आज साकची कार्यालय के समीप इस पावन यात्रा का शहर की तमाम संगत ,, सभी वर्ग , धर्म और समाज द्वारा इस पावन यात्रा का अभिनंदन और गुरु महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा। काले ने जमशेदपुर वासियों से विनम्र अपील है कि इस ऐतिहासिक क्षण में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित करें।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर