WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटानगर रेलवे ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार मालवाहक 709 वाहन ने सब्जी विक्रेता को किया घायल, टेम्पो को भी किया क्षतिग्रस्त, गाड़ी जब्त

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

टाटानगर रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर मंगलवार एक दर्दनाक हादसा हुआ. तेज रफ्तार में आ रही एक 709 ट्रक ने सड़क किनारे खड़े सब्जी विक्रेता को रौंद डाला. हादसे के बाद भी ट्रक चालक नहीं रुका और आगे बढ़ते हुए एक टेंपो को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया.

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल सब्जी विक्रेता को खासमहल स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 709 ट्रक इतनी तेज रफ्तार में था कि चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सीधे सब्जी विक्रेता को कुचल दिया. हादसे के दौरान सब्जी बिक्रेता का सिर भी बुरी तरह जख्मी हो गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 709 ट्रक को जब्त कर लिया. वाहन का नंबर ट्रेस कर पुलिस मालिक की जानकारी निकालने में जुटी है ताकि चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके. घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा.

स्थानीय लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ओवरब्रिज पर अक्सर भारी वाहन तेज रफ्तार में गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. उन्होंने प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने और ऐसे लापरवाह चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर