WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : काली फिल्म और झंडा को लेकर चल रहा अभियान, डीसी को सांसद व पूर्व मंत्री ने सौंपा ज्ञापन

SHARE:

उधर चालान कटने पर एक सज्जन ने ट्रैफिक पुलिस वाले की बाइक का निकाला यह डिटेल, वीडियो वायरल कर बोला, इनका चालान कौन काटेगा, नीचे देखें – Video

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद झारखंड में सभी जिलों की पुलिस पार्टियों का झंडा और ब्लैक शीशा हटाने पर विशेष अभियान चला रही है.इस अभियान के तहत कुछ जिलों में सत्ता और विपक्षी पार्टियों के रसूखदार नेताओं की ट्राफिक पुलिस से भिड़ंत भी हुई है.हालांकि ऐसा आए दिन हो रहा है क्योंकि वाहनों में ब्लैक फिल्म और पार्टी का झंडा भले ही आम कार्यकर्ता उतार दे लेकिन रसूखदार लोगों के लिए यह तो प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है.

इधर जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने आजसू पार्टी के नेताओं के साथ उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को एक ज्ञापन सौंपा है.ज्ञापन के माध्यम से जमशेदपुर ट्राफिक पुलिस पर मनमाने रवैये का आरोप लगाया है.आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह अक्सर ट्राफिक पुलिस के खिलाफ वसूली का आरोप लगाते रहे हैं तो कभी इस पर हस्ताक्षर अभियान भी उनके द्वारा चलाया गया था.

Gambhir Car Associate Motion Ads

इन विपक्षी दलों‌ के नेताओं की मानें तो कोल्हान में ही पुलिस के दर्जनों पुलिस लिखी बोलेरो गाडियां ब्लैक शीशा लगाकर और एक्स्ट्रा लाइट लगाकर चलते नजर आ रहे हैं और उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है.पुलिस वालों के परिजनों को भी पुलिस लिखी कार व बाईक पर घूमते देखा जाता है.इतना ही नहीं कार या बाईक सवार ऑन ड्यूटी घूम रहे जवान और अफ्सर भी वाहनों के पूरे काग़ज़ अपडेट नहीं रखते हैं चेकिंग तो उन्हीं को करनी है तो उन्हें कौन रोकेगा?

आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि जब ऑटो चालकों के साथ नये नियम कानून पर जिला प्रशासन बैठक कर सकता है तो‌ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी हाईकोर्ट के आदेश के बाद बैठक होनी चाहिए थी.उन्होने कहा कि एक शहर में दो तरह के नियम चला रही है ट्राफिक पुलिस ऐसा नहीं होना चाहिए.

खुद की कमियां कब सुधारेंगे,ये ट्राफिक पुलिस वाले?

इधर, फतेह लाईव को आदित्यपुर पुल से अपनी गाड़ी के ब्लैक फिल्म का 1000/- रूपए का चलान भरने के बाद एक व्यक्ति ने वहीं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की बाईक के नंबर के साथ एक वीडियो भी बनाकर भेजा है जिसमें उसने बताया कि आदित्यपुर पुल के पास स्थित ट्राफिक चेकिंग प्वाइंट पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के ही खड़े दो मोटरसाइकिलों के इंश्योरेंस फेल हो गए हैं और एक में तो अलग से तेज रौशनी वाली लाईट भी लगी हुई है जो कि यातायात नियमों का उल्लंघन है. उक्त व्यक्ति वीडियो में कहता है कि मैंने तो अपना चलान जमा कर दिया है लेकिन इन पुलिसकर्मियों की मोटरसाइकिलों का चलान कौन‌ काटेगा?

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर