WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : गोल्डन जुबली वर्ष में टेल्को की यंग बॉयज़ क्लब की 22 फीट माँ काली पूजा होगी भव्य, भूमि पूजन बुधवार को

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में टेल्को कॉलोनी का ऐतिहासिक यंग बॉयज़ क्लब इस वर्ष अपनी प्रतिष्ठित 22 फीट ऊँची माँ काली पूजा का गोल्डन जुबली वर्ष मना रहा है। वर्ष 1976 में स्थापित यह पूजा न केवल कोल्हान क्षेत्र में, बल्कि पूरे झारखंड एवं पड़ोसी राज्यों बंगाल, ओड़िसा और बिहार में भी विशेष पहचान रखती है।

क्लब द्वारा स्थापित माँ भद्रकाली की 22 फीट ऊँची प्रतिमा हर वर्ष श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहती है। मगर इस बार 50वें वर्ष के अवसर पर पूजा और भी भव्य रूप धारण करेगी। पहली बार थीम आधारित विशाल पंडाल का निर्माण होगा, जिसे पश्चिम बंगाल के दक्ष कलाकार मूर्त रूप देंगे। इस वर्ष न केवल प्रतिमा, बल्कि भव्य पंडाल भी मुख्य आकर्षण रहेगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads

गोल्डन जुबली वर्ष की शुरुआत बुधवार, 27 अगस्त को होगी। गणेश पूजा की सुबह पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन और खूंटी पूजन किया जाएगा। क्लब के अध्यक्ष पप्पू मिश्रा ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि भूमि पूजन पूर्वाह्न 11 बजे संपन्न होगा। उन्होंने शहरवासियों से आह्वान किया कि गोल्डन जुबली के इस अवसर को ऐतिहासिक और सफल बनाने में सभी सहयोग करें।

पिछले पाँच दशकों से निरंतर जारी यंग बॉयज़ क्लब की काली पूजा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक गौरव का भी केंद्र रही है। इस वर्ष की भव्यता और ऐतिहासिक महत्व को लेकर शहरवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर