WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Murder Case Update : हाथ पैर बांधकर पेटी में किया बंद, फिर छह घंटे बाद सिद्धि पाने के लिए की थी हत्या

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के गोलमुरी के गाढ़ाबासा इलाके में सोमवार देर रात हुई दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। यहां रहने वाले संदीप प्रसाद ने अपने ही साथी अजय बासा उर्फ झंटू की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक अजय के परिजनों के बयान पर संदीप, उसके भाई प्रदीप प्रसाद, बहन प्रीति देवी, मां सावित्री देवी और सहयोगी भरत साहू के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदीप समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में संदीप ने जो खुलासा किया उससे पुलिस भी हैरान रह गई। उसने बताया कि वह पिछले कई सालों से तंत्र विद्या में शामिल है और सिद्धि प्राप्त करने के लिए अजय की बलि चढ़ाने का निर्णय लिया था। संदीप ने अपने साथी भरत साहू की मदद ली। सोमवार सुबह दोनों ने गोलमुरी बाजार से 2300 रुपये में एक पेटी खरीदी और उसे भरत के घर रखा।

Gambhir Car Associate Motion Ads

भरत ने अजय को घर बुलाया और शराब पिलाई। नशे की हालत में अजय का हाथ-पैर बांधकर उसे पेटी में बंद कर दिया गया। वह करीब छह घंटे तक पेटी में कैद रहा। इसी बीच संदीप ने उसकी बाइक को साकची में छोड़ दिया। रात करीब 12 बजे अजय को पेटी से बाहर निकाला गया और धारदार हथियार से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के दौरान अजय और संदीप के बीच हाथापाई भी हुई, जिसमें संदीप घायल हो गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार और अजय की बाइक बरामद कर ली है। मंगलवार को संदीप को जेल भेज दिया गया, जबकि भरत से पूछताछ जारी है। पुलिस अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर