Breaking News
Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं? Jamshedpur : दीपावली पर मारवाड़ी समाज की अनूठी पहल, एक करोड़ रुपये से अधिक की मिठाइयों का निर्माण-विक्रय Jamshedpur Bjp : लोकतंत्र की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सड़क से सदन तक जारी रहेगा संघर्ष : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Jamshedpur : 110 सफाई कर्मियों के बीच दीपावली किट वितरित, EYA Foundation ने सम्मान और आभार के साथ मनाई खुशियों की दीपावली Jamshedpur Bjp : टी-शर्ट पर संदेश देकर कुलवंत सिंह बंटी ने भरी हुंकार, बोले—मोदी कहीं नहीं जाएगा!
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Police : एमजीएम के पोखारी में 15 लाख के जेवर चोरी में मामले का खुलासा, खरीदार समेत कुल 4 आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र क पोखारी गांव में महेश गौड़ के घर का ताला तोड़कर हुई 15 लाख रुपये मूल्य की जेवर चोरी के मामले का ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने शनिवार को खुलासा किया. पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि चोरी की घटना 29-30 नवंबर की रात घटी थी.

इन्हें किया गया है गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में शंकोसाई रोड नंबर 5 का सुंदर कुजूर उर्फ कल्लू (19), एकतानगर का रोहित गोप (20), बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह का मनीष राय (25) और उलीडीह डिमना बस्ती का बिक्की सिंह (35) शामिल है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

शादी समारोह में गए थे परिवार के लोग

घटना की रात परिवार के सभी सदस्य एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए गए हुए थे. लौटने पर देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और भीतर के सभी सामान बिखरे पड़े हैं.

सुंदर और रोहित है मुख्य आरोपी

चोरी की घटना को सुंदर कुजूर और रोहित गोप ने अंजाम दिया था. घटना के बाद दोनों ने चोरी का सामान आपस मे बांट लिया था. सुंदर ने चोरी की जेवर मनीष राय को बेचने के लिए दिया था. इसमें से सोने की चेन को बिक्की सिंह को 10 हजार रुपये में बेचा था.

ये हुआ बरामद

सोने का एक पीस ब्रेसलेट, सोने का एक मंगलसूत्र, सोने का एक अंगुठी, सोने का कान का दो जोड़ी टॉप्स, दो जोड़ी पायल, एक सोने का हार, एक सोने की चेन, कान का एक-एक पीस सोने का टॉप्स, दो जोड़ी चांदी की बिछिया, चोरी के पैसे से खरीदा गया मोबाइल फोन, एक जोड़ी सोने का टॉप्स, एक सोने की चेन, एक बाइक और लोहे का औजार बरामद किया गया है. चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दोनों का आपराधिक इतिहास भी पहले से रहा है.

 छापेमारी टीम में ये थे शामिल

पटमदा डीएसपी बचनदेव कुजूर, एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास, एसआई प्रदीप वर्मा, एएसआई नरेंद्र बिहारी सिंह, आरक्षी फिरोज आलम, राजेश कुमार, सरोज मिश्रा, मोनू कुमार आदि शामिल थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर