Breaking News
Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं? Jamshedpur : दीपावली पर मारवाड़ी समाज की अनूठी पहल, एक करोड़ रुपये से अधिक की मिठाइयों का निर्माण-विक्रय Jamshedpur Bjp : लोकतंत्र की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सड़क से सदन तक जारी रहेगा संघर्ष : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Jamshedpur : 110 सफाई कर्मियों के बीच दीपावली किट वितरित, EYA Foundation ने सम्मान और आभार के साथ मनाई खुशियों की दीपावली Jamshedpur Bjp : टी-शर्ट पर संदेश देकर कुलवंत सिंह बंटी ने भरी हुंकार, बोले—मोदी कहीं नहीं जाएगा!
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सांसद खेल महोत्सव में बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ समापनउभरते खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

SHARE:

सांसद विद्युत महतो ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित, कहा- आप ही झारखंड का भविष्य, खिलाड़ियों का हर प्रयास राष्ट्र निर्माण में सहायक

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर स्थित मोहन आहूजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत बैडमिंटन प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में उत्साह, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना देखने को मिली। रविवार को आयोजित समापन समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत महतो ने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी आज विजेता बने हैं, उनसे पूरे क्षेत्र को उम्मीद है कि वे आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन करते हुए जमशेदपुर और झारखंड का नाम देशभर में रोशन करेंगे।

सांसद विद्युत महतो ने उन प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहित किया जो इस बार विजयी नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है। जो आज सफल नहीं हुए हैं, वे अपने खेल में निरंतर सुधार करें। मेहनत और लगन से ही प्रतिभा निखरती है और आप सभी में उत्कृष्ट खिलाड़ी बनने की क्षमता मौजूद है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत को दुनिया के खेल मंच पर शीर्ष पर पहुंचे, यह विकसित भारत का अनिवार्य संकल्प है। पीएम नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत खेल जगत में नई ऊँचाइयों को छुए। सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन उसी दिशा में मजबूत कदम हैं, जो युवाओं को अवसर और मंच प्रदान करते हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads

ये रहे परिणाम

गर्ल्स अंडर-15 में अनुश्का कच्छप ने खिताब जीता, जबकि यशस्वी श्रीवास्तव उपविजेता रहीं। साई सान्वी परिदा और शीफा तीसरे स्थान पर रहीं। गर्ल्स अंडर-19 में सारा शर्मा विजेता बनीं। अनुश्का कच्छप दूसरे, जबकि शिफा और यशवी श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रहीं।

महिला एकल में भी सारा शर्मा ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया। अनुश्का कच्छप उपविजेता रहीं और पायल कुमारी व वैभवी श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

बॉयज़ अंडर-15 में प्रियांशु कैबार्ता विजेता बने। शुभोदीप मित्रा उपविजेता, जबकि संकल्प कुमार और हमजा अहमद तीसरे स्थान पर रहे। बॉयज़ अंडर-19 में क्रिश दुबे ने जीत दर्ज की। प्रांशु शॉ दूसरे और सैयद वली हसन तथा नवीन महतो तीसरे स्थान पर रहे।

मेंस सिंगल्स में भी क्रिश दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। कीर्तन अग्रवाल उपविजेता रहे, जबकि कुणाल पटेल और संटू शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। समारोह के दौरान सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और पारितोषिक प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से टाटा स्टील के भारत के कप्तान मनीष सिंह उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त, क्रीड़ा भारती के प्रदेश सचिव राजीव कुमार, भाजपा नेता मिथिलेश सिंह यादव, नीरज सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, अनिल मोदी, संजीव कुमार, रविंद्र सिंह, अजय सिंह, प्रशांत पोद्दार, काजू शांडिल, चिंटू सिंह, मारुति नंदन पांडेय समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं दर्शक मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर