Breaking News
Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं? Jamshedpur : दीपावली पर मारवाड़ी समाज की अनूठी पहल, एक करोड़ रुपये से अधिक की मिठाइयों का निर्माण-विक्रय Jamshedpur Bjp : लोकतंत्र की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सड़क से सदन तक जारी रहेगा संघर्ष : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Jamshedpur : 110 सफाई कर्मियों के बीच दीपावली किट वितरित, EYA Foundation ने सम्मान और आभार के साथ मनाई खुशियों की दीपावली Jamshedpur Bjp : टी-शर्ट पर संदेश देकर कुलवंत सिंह बंटी ने भरी हुंकार, बोले—मोदी कहीं नहीं जाएगा!
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह को इन सभी गुरुद्वारा कमेटियों का मिला अभूतपूर्व समर्थन, हुए गदगद, सभी सम्मानित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह एवं गुरमीत सिंह की देखरेख में रविवार को संपन्न हुई. ये खबर पहले ही प्रकाशित हो चुकी है. चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह एवं गुरमीत सिंह ने अगली कार्रवाई करते हुए भगवान सिंह की तारीफ की. पांच विभिन्न प्रस्तावकों के अलावा किन किन गुरद्वारा कमेटियों का समर्थन भगवान सिंह को मिला. (नीचे पढ़ें)

ये थे प्रस्तावक

टिनप्लेट गुरुद्वारा के प्रधान सरजीत सिंह खुशीपुर, नामदाबस्ती प्रधान दलजीत सिंह, बिरसानगर प्रधान परमजीत सिंह रोशन, टुईलाडुंगरी प्रधान सतबीर सिंह, बारीडीह प्रधान अवतार सिंह सोखी.

Gambhir Car Associate Motion Ads

शैलेन्द्र सिंह और गुरमीत सिंह ने ये कहा

गुरुद्वारा प्रबंधक प्रबंधक कमेटी धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा, सेंट्रल सिख नौजवान सभा एवं अन्य द्वारा समर्थन कर दिया गया. सरदार शैलेंद्र सिंह एवं गुरमीत सिंह ने कहा कि आज भी ईमानदारी जिंदा है जिसका उदाहरण आपके सामने है. इस मौके पर प्रधान भगवान सिंह ने पुनः प्रधान चुने जाने के लिए सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों एवं सीजीपीसी के सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि जो सोच कर आपने हम पर विश्वास व्यक्त किया है. उस पर मैं खरा उतरने की कोशिश करूंगा.

अब पढ़िए लंबी फेहरिस्त

इस मौके पर धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल के चेयरमैन रामकृष्ण सिंह, रविंद्र सिंह, सीजीपीसी सलाहकार परविंदर सिंह सोहल, सुखविंदर सिंह राजू, हरविंदर सिंह मंटू, जोगिंदर सिंह जोगी, अजीत गंभीर, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत ग्रेवाल, टेल्को गुरुद्वारा के प्रधान बलविंदर सिंह, गुरचरण सिंह, स्टेशन रोड गुरुद्वारा प्रधान महेंद्र पाल सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, हरदीप सिंह, परविंदर सिंह सोहल, मनजीत सिंह खालसा, गौरीशंकर रोड के प्रधान सुरेंद्र सिंह, हरमीत सिंह, हरदीप सिंह छनिया, गुरजिंदर सिंह पिंटू, प्रकाश नगर के शिंगारा सिंह, जसपाल सिंह, सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान बलबीर सिंह, सुखविंदर सिंह, बारीडीह से ज्ञानी कुलदीप सिंह, सविंदर सिंह, संत कुटिया प्रधान जसबीर सिंह संधू, कमलजीत सिंह, बिष्टुपुर प्रधान प्रकाश सिंह, सुखदेव सिंह, कदमा ट्रस्टी ताजवीर सिंह कलसी, प्रधान बलदेव सिंह, होमपाइप प्रधान दलबीर सिंह, गुरनाम सिंह, किताडीह प्रधान जगजीत सिंह गांधी, गुरमेल सिंह, इंद्रजीत सिंह, रिफ्यूजी कॉलोनी प्रधान गुरप्रीत सिंह, हरविंदर सिंह मिंदी,  गोलपहाड़ी प्रधान लखविंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, सरजामदा प्रधान रविंद्र सिंह, रणजीत सिंह, परसुडीह प्रधान रणजीत सिंह मठारू, सुंदरनगर प्रधान मलकीत सिंह, बागबेड़ा प्रधान बलकार सिंह, सीतारामडेरा प्रधान सुखविंदर सिंह मिट्ठू, अविनाश सिंह, मानगो जसवंत सिंह जस्सू, हरदीप सिंह डीपी, अमृतपाल सिंह मीणा, तार कंपनी, गुरमीत सिंह, गुरदीप सिंह, गम्हरिया प्रधान इंद्रजीत सिंह, चंचल सिंह, डॉ अमरजीत सिंह, पतवंत सिंह, जेम्को प्रधान जरनैल सिंह, मनीफिट प्रधान अमरीक सिंह, चाईबासा प्रधान गुरमुख सिंह खोखर, घाटशिला प्रधान हरभजन सिंह, मुसाबनी प्रधान अर्जुन सिंह, सेंट्रल सिख नौजवान सभा प्रधान अमरीक सिंह, सुखवंत सिंह सुकखु, रणजीत सिंह, सेंट्र स्त्री सत्संग सभा प्रधान रविंदर कौर, चेयरमैन कमलजीत कौर, सलाहकार कमलजीत कौर गिल, महासचिव परमजीत कौर, मनजीत कौर, समेत सीजीपीसी के सभी प्रतिनिधि उपस्थित थे. इस दौरान सभी गुरुद्वारा कमेटियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया. ये सम्मान पिछले दिनों हुए शहीदी समागम को सफल बनाने को लेकर था.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर