Breaking News
Jamshedpur : बागबेड़ा में 6 वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत का मामला, अंदर पढ़ें artificial limb : जमशेदपुर और चाईबासा में लगेगा नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर, दिव्यांगों को मिलेगी नई जिंदगी की राह Jamshedpur : महान श्रमिक नेता माइकल जॉन को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद Jamshedpur : टाटा स्टील कलर्स के कर्मचारियों को बड़ी सौगात: 7 साल के वेज-ग्रेड रिवीजन पर बनी सहमति, CTC में औसतन ₹19 हजार की बढ़ोतरी Jamshedpur : बेल्डीह क्लब कर्मचारियों ने फिर जताया राकेश्वर पांडे पर भरोसा, सर्वसम्मति से दोबारा चुने गए अध्यक्ष Jamshedpur : 30 वर्षों तक मजदूर हितों की आवाज रहे माइकल जॉन को टाटा वर्कर्स यूनियन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन — अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुकेश मित्तल ने साकची में चलाया व्यापक जनसंपर्क अभियान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन सत्र 2026–28 में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार श्री मुकेश मित्तल ने आज साकची बाज़ार एवं उसके आसपास के विभिन्न इलाकों में धुआंधार जनसंपर्क अभियान चलाया।

मित्तल ने साकची मानसरोवर लाइन, चक्की लाइन, मिल्स एरिया, रिफ्यूजी मार्केट, कासीडीह एवं स्ट्रेट माइल रोड सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में प्रबुद्धजनों, व्यापारियों, समाजसेवियों एवं स्थानीय मारवाड़ी समाज के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने सभी से अपने पक्ष में मतदान करने का विनम्र आग्रह किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जनसंपर्क के दौरान श्री मित्तल ने समाज के बुजुर्गों एवं वरिष्ठजनों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया तथा विश्वास दिलाया कि—समाज की उन्नति, एकजुटता एवं विकास के लिए मैं पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करता रहूँगा।

अभियान के दौरान क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। समाज के अनेक सदस्यों ने स्वेच्छा से श्री मित्तल के प्रति समर्थन जताते हुए उन्हें पुनः अध्यक्ष पद पर देखने की इच्छा व्यक्त की। मित्तल ने कहा कि पिछले दो वर्षों में उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने, समाज में समन्वय स्थापित करने तथा प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने की दिशा में लगातार कार्य किया है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे भी वे एकता, शिक्षा, सेवा एवं सामाजिक उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

प्रमुख रूप से ये थे उपस्थित

बिमल अग्रवाल, प्रदीप मिश्रा, विजय कुमार गोयल, आकाश शाह, अंकुश जवानपुरिया, लाला मुनका, रतन सहरिया, श्रवण देवुका, मनोज चेतानी, कैलाश केवलका, पवन अग्रवाल (पप्पी), सीए मुकुंद केडिया, सीए विनित मित्तल, पवन अग्रवाल, संजय शर्मा, विनोद अग्रवाल, बिमल अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, महेश छपोलिया, अंकित मोदी, श्याम सुंदर अग्रवाल एवं अन्य सदस्य।

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर