Breaking News
Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं? Jamshedpur : दीपावली पर मारवाड़ी समाज की अनूठी पहल, एक करोड़ रुपये से अधिक की मिठाइयों का निर्माण-विक्रय Jamshedpur Bjp : लोकतंत्र की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सड़क से सदन तक जारी रहेगा संघर्ष : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Jamshedpur : 110 सफाई कर्मियों के बीच दीपावली किट वितरित, EYA Foundation ने सम्मान और आभार के साथ मनाई खुशियों की दीपावली Jamshedpur Bjp : टी-शर्ट पर संदेश देकर कुलवंत सिंह बंटी ने भरी हुंकार, बोले—मोदी कहीं नहीं जाएगा!
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बर्मामाइंस गुरुद्वारा स्कूल में श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत दिवस के इतिहास को विद्यार्थियों ने धरातल पर उतारा, कई प्रतियोगिताएं आयोजित, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित खालसा मध्य/ उच्च विद्यालय में हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर जी की 350 वीं शहादत दिवस को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गुरु जी के दिलेर, निर्भय तथा त्यागी स्वभाव तथा उनकी हिंदुओं के धार्मिक आस्था जनेऊ तथा तिलक की रक्षा करते हुए दिये गए सर्वोच्च बलिदान से बच्चों तथा समाज को अवगत कराना था.

इसमें सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान भगवान सिंह तथा चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, अमरजीत सिंह और उनकी पूरी टीम उपस्थित थी. नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह भी उपस्थित थे. जमशेदपुर अकाली दल के सदस्य, बर्मामाइंस गुरुद्वारा तथा स्कूल प्रबंधन समिति के सभी सम्मानित सदस्य, स्त्री सत्संग सभा के सभी सदस्य, अध्यक्ष सविंदर सिंह, सरदार हरभजन सिंह तथा मध्य एवं उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा प्रधानाध्यापिका भी इस समारोह में उपस्थित रहीं.

Gambhir Car Associate Motion Ads

विद्यालय सचिव सरदार सुखपाल सिंह द्वारा समारोह का शुभारंभ किया गया. मंच का संचालन विद्यालय की अध्यापिका रीना द्वारा किया गया और इस कार्यक्रम में विद्यालय में आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता का प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि तथा अन्य तमाम अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र तथा मोमेंटो प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया.

इसके अतिरिक्त खालसा मध्य विद्यालय के प्रिंस कुमार वर्ग 7द्वारा गुरु तेग बहादुर जी की जीवनी, सुहाना कुमारी वर्ग 10वीं द्वारा हिंद की चादर तथा हिमांशु साहू वर्ग 9वीं द्वारा गुरु तेग बहादुर जी के शहादत के ऊपर संबोधन प्रस्तुत किया गया. बच्चों द्वारा गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर आधारित मॉडल भी तैयार किया गया, जिसे देखकर विद्यालय में मौजूद मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथि काफी प्रभावित हुए.

अंत में स्कूल के सह – सचिव सतबीर सिंह सोमू ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उपस्थित तमाम अतिथियों का, विद्यालय के सभी शिक्षकों का तथा जिन बच्चों द्वारा इस आयोजन को संपन्न कराने में मुख्य भूमिका निभाई गई. उन सभी का तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापन किया गया. 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर