WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Accident : बिष्टुपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रेलर में लदे पाइप के केबिन पर गिरने से चालक की मौत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक्सएलआरआई गोलचक्कर के पास सोमवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रात करीब दो बजे हुआ। मृतक की पहचान बिहार के भागलपुर निवासी सुमन कुमार के रूप में की गई है।

मृतक के चाचा राकेश मंडल ने बताया कि सुमन रुंगटा माइंस से ट्रेलर में पाइप लोड कर डाल्टनगंज की ओर जा रहा था। एक्सएलआरआई गोलचक्कर के समीप तेज रफ्तार में ट्रेलर मोड़ने के दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया। इस दौरान पाइप को बांधने वाला सिक्कड़ टूट गया, जिससे भारी पाइप सीधे ट्रेलर के केबिन पर जा गिरा। हादसे में सुमन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पाइप गिरने से सड़क किनारे खड़ा एक एड ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को केबिन से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई थी, जिसे पुलिस ने संभाला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर