WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : 14 और 15 फरवरी को शहीद स्मृति भवन बारीपदा में होगा फिल्म समारोह

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

अपने जीवन में 80वीं बार रक्तदान करने वाले और रक्तदान को अपना मिशन बनाने वाले जमशेदपुर के ट्राइबल ब्लड मैन के नाम से चर्चित राजेश मार्डी की जीवनी पर आधारित एक डोक्यूमेंट्री फिल्म का सातवें बारीपदा नेशनल इंडिजिनियस शॉट फिल्म फेस्टिवल 2026 के लिए नामांकन किया गया है। यह फिल्म फेस्टिवल दिनांक 14 और 15 फरवरी 2026 को बारीपदा के “शहीद स्मृति भवन” में रंगारंग सांस्कृतिक समारोह में आयोजित किया जाएगा।

ट्राइबल ब्लड मैन राजेश मार्डी के नाम से संथाली भाषा में बनी इस डोक्यूमेंट्री फिल्म की कुल अवधि 12 मिनट की होगी। गोमहेड़ ऊमुल प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई गई इस फिल्म के निर्माता सुशील मुर्मू व निर्देशिका किरण माझी हैं। कैमरामैन के रूप में सुरज मुर्मू व उदय हेम्ब्रम, संपादन जयंत बास्के व राजेश टुडू ने किया है तथा साउंड जयंत बास्के ने दिया है। इस फिल्म फेस्टिवल में झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, दिल्ली, तमिलनाडु, आसाम सहित कई अन्य जगहों से बनाई गई कुल 09 शॉट फिल्मों, कुल 14 डोक्यूमेंट्री फिल्मों व विडियोज़ को शामिल किया गया है। राजेश मार्डी की इस उपलब्धि पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी सहित उनके प्रशंसकों व नई जिंदगी परिवार के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर